डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार (APJ Abdul Kalam motivational quotes)

If you like this article, please share it with your friends

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार (APJ Abdul Kalam motivational quotes in hindi)

डॉ. अब्दुल कलाम भारतीय गणतंत्र के 11वे निर्वाचित राष्ट्रपति थे। उन्हें भारत में मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. कलाम ने आजीवन अविवाहित रहकर अपनी पूरी जिंदगी देश की सेवा में समर्पित कर दी। उन्होंने शिक्षा पर हमेशा जोर दिया। उनके अनुसार शिक्षा से ही हम अपने आपको तथा अपने देश को बेहतर बना सकते हैं।उनके जैसा महापुरुष सदियों में एकाध ही जन्म लेता है। डॉ. कलाम बेहद अनुशासनप्रिय, शाकाहार तथा ब्रह्मचर्य का पालन करने वालों में से हैं ।

ऐसा कहा जाता है कि वे कुरान तथा भगवत गीता दोनों का अध्ययन करते थे। वे स्वाभाव से बेहद विनम्र , दयालु , बच्चो से प्यार करने वाले व्यक्तित्व थे। भारत की वर्तमान पीढ़ी तथा आने वाली पीढ़ी उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेती रहेगी।

इसे भी पढ़े ( डॉ. कलाम के बारे में ) –  भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम – भारत के मिसाइल मैन

 

abdul kalam quotes in hindi

 

डॉ. कलाम ने युवाओं को सन्देश देते हुए 4 बाते बताई थीं !

1. ज़िंदगी में लक्ष्य तय करना
2. ज्ञान को प्राप्त करना
3. कठिन मेहनत करना
4. अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा दृढ़ रहना |

एक बार सवालो के जवाब देते हुए डॉ. कलाम ने 3 महत्वपूर्ण बाते बतायीं थीं !

सवाल – सफलता का रहस्य क्या है ?
जवाब – सही निर्णय |
सवाल – आप सही निर्णय कैसे लेते है ?
जवाब – अनुभव से |
सवाल – आप अनुभव कैसे प्राप्त करते है ?
जवाब – गलत निर्णय से |

इसे भी पढ़े ( डॉ. कलाम के बारे में ) – भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम – भारत के मिसाइल मैन

 

आज मैं यहाँ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के महान विचारों (Motivational thoughts of APJ Abdul Kalam in hindi) के बारे में बता रहा हूँ।

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के अनमोल कथन (APJ Abdul Kalam inspirational quotes in hindi)

1. सपने वो नहीं हैं जो आप सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने ही नहीं देते।

2. इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।

3. देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर बैठा हुआ मिल सकता है।

4. महान सपने देखने वालो के महान सपने हमेशा पूरे होते है।

5. इससे पहले की सपने सच हो, आपको सपने देखने होंगे।

6. कृत्रिम सुख की बजाय ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

7. मेरे लिए नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज़ नहीं है।

8. हमे प्रयत्न करना नहीं छोड़ना चाहिए और समस्याओ से नहीं हारना चाहिए।

9. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।

10. मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

11. जब हम दैनिक समस्याओ से घिरे रहते है तो हम उन अच्छी चीज़ों को भूल जाते है जो की हम में है।

12. जब हमारे हस्ताक्षर, ऑटोग्राफ में बदल जाए तो यह सफलता की निशानी है।

13. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

14. यदि हम सवतंत्र नहीं है तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

15. युद्ध किसी भी समस्या का स्थाई हल नहीं है।

16. क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?

17. हमे युवाओ को नौकरी चाहने वालो की अपेक्षा नौकरी देने वाला बनाना होगा।

18.भारत को अपनी ही छाया चाहिए, और हमारे पास स्वयं के विकास का प्रतिरूप होना चाहिए।

19. भारत में हम बस मौत, बीमारी , आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

20. जीवन एक कठिन खेल है। आप इस जन्मसिद्ध अधिकार को केवल एक व्यक्ति बनकर ही जीत सकते है।

21. एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है

22. अपने जॉब से प्यार करो पर अपनी कम्पनी से प्यार मत करो क्योकि आप नहीं जानते की कब आपकी कम्पनी आपको प्यार करना बंद कर दे।

23. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।

24. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदते बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदते आपका भविष्य बदल देंगी।

25.जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है, कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।

26. अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो क्योकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो बहुत से होंठ यह कहने के इंतज़ार में होंगे की आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।

27.सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज (विचार) मिलेंगे।

28. ब्लैक कलर भावनात्मक रूप से बुरा होता है लेकिन हर ब्लैक बोर्ड विधार्थियों की जिंदगी ब्राइट बनाता है।

29. शिखर पर पहुँचने के लिए सामर्थ्य चाहिए। फिर वो चाहे माउंट एवेरेस्ट का शिखर हो या आपके केरियर का।

30. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

31. मैं एक हैंडसम इंसान नहीं हूँ लेकिन मैं अपना हैंड उस किसी भी व्यक्ति को दे सकता हूँ जिसको की मदद की जरूरत है। सुंदरता हृदय में होती है, चेहरे में नहीं।

32. एक मूर्ख जीनियस बन सकता है यदि वो समझता है कि वो मूर्ख है लेकिन एक जीनियस मूर्ख बन सकता है यदि वो समझता है कि वो जीनियस है।

33. बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता है।

34. कभी कभी कक्षा से बंक मारकर दोस्तों के साथ मस्ती करना अच्छा होता है, क्योंकि आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ तो ये सिर्फ हंसाता ही नहीं है, बल्कि अच्छी यादे भी देता है।

35. जिंदगी और समय, विशव के दो सबसे बड़े अध्यापक है। ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है।

36. जो लोग आधे अधूरे मन से कोई काम करते है उन्हें आधी अधूरी, खोखली सफलता मिलती है जो चारो और कड़वाहट भर देती है।

37. मेरा यह सन्देश विशेष रूप से युवाओ के लिए है। उनमे अलग सोच रखने का साहस, नए रास्तो पर चलने का साहस, आविष्कार करने का साहस होना चाहिए। उन्हें समस्याओ से लड़ना और उनसे जीतना आना चाहिए। ये सभी महान गुण है और युवाओ को इन गुणों को अपनाना चाहिए।

38. शिक्षाविद को छात्रों में रचनात्मकता, जानने की भावना और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण कर उनका आदर्श बन जाना चाहिए।

39. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो , मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं. पिता, माता और गुरु।

40.भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

41. आकाश की तरफ देखिये. हम अकेले नहीं हैं. सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।

42.अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

43.मुझे बताइए , यहाँ का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक माहान राष्ट्र हैं। हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते। क्यों?

 

इसे भी पढ़े ( डॉ. कलाम के बारे में ) –  भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम – भारत के मिसाइल मैन

 

डॉ. कलाम ने सभी को सन्देश देते हुए 5 बाते बताई हैं जो हर किसी के लिए बहुत ही लाभदायक हैं |

हर सुबह 5 बाते अपने आप से बोलो…

1.  मैं सबसे अच्छा हूँ। ( I am the best.)
2.  मैं यह कर सकता हूँ। ( I can do it.)
3.  भगवान हमेशा मेरे साथ है। ( God is always with me.)
4.  मैं एक विजेता हूँ। ( I am a winner.)
5.  आज का दिन मेरा दिन है। ( Today is my day.)

 

Related Posts :-





If you like this article, please share it with your friends

23 thoughts on “डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार (APJ Abdul Kalam motivational quotes)”

  1. Pingback: खलील जिब्रान के अनमोल विचार | Gyan Versha
  2. Pingback: चार्ली चैप्लिन के अनमोल विचार | Gyan Versha
  3. Pingback: अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार | Gyan Versha
  4. Pingback: वर्जिल के अनमोल विचार | Gyan Versha
  5. Pingback: रोबिन शर्मा के अनमोल विचार – Gyan Versha
  6. Pingback: वर्जिल के अनमोल विचार – Gyan Versha
  7. Pingback: स्टीव जॉब्स के अनमोल विचार – Gyan Versha
  8. Pingback: बिल गेट्स के अनमोल विचार – Gyan Versha
  9. Pingback: अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार – Gyan Versha
  10. Pingback: शिव खेड़ा के अनमोल विचार – Gyan Versha
  11. Pingback: चार्ली चैप्लिन के अनमोल विचार – Gyan Versha
  12. Pingback: धीरूभाई अम्बानी के अनमोल विचार – Gyan Versha

Leave a Comment