नेपोलियन बोनापार्ट के अनमोल विचार (Napoleon Bonaparte motivational quotes)

If you like this article, please share it with your friends

नेपोलियन बोनापार्ट के प्रेरणादायक विचार (Napoleon Bonaparte motivational quotes in hindi)

नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस की क्रान्ति में सेनापति थे। 11 नवम्बर 1799 से 18 मई 1804 तक प्रथम कांसल के रूप में शासक, और 18 मई 1804 से 6 अप्रैल 1814 तक नेपोलियन प्रथम के नाम से सम्राट रहे। ये यूरोप के अन्य कई क्षेत्रों के भी शासक थे। इतिहास में नेपोलियन विश्व के सबसे महान सेनापतियों में गिने जाते है। इनका नाम इतिहास के सबसे महान विजेताओं में था। इनके सामने कोई रुक नहीं पा रहा था। 18 जून 1815 में वॉटर लू के युद्ध मे पराजय के पश्चात अंग्रज़ों ने इन्हे सेंट हेलेना, अन्ध महासागर के दूर द्वीप में बन्दी बना दिया। जहां छः वर्ष के पश्चात उनकी मृत्यु हो गई थी। इतिहासकारों के अनुसार अंग्रेज़ों ने उन्हे संखिया (आर्सीनिक) का जहर देकर मार डाला।

napoleon bonaparte quotes in hindi

 

आज मैं यहाँ नेपोलियन बोनापार्ट के 45 महान विचारों (Motivational thoughts of Napoleon Bonaparte in hindi) के बारे में बता रहा हूँ।

नेपोलियन बोनापार्ट के अनमोल कथन (Napoleon Bonaparte inspirational quotes in hindi)

 

1. सच्चा ज्ञान दृढ़ संकल्प है।

2. मेरे शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं है।

3. जीत उसे मिलती है जो सबसे दृढ रहता है।

4. एक लीडर आशा का व्यापारी होता है।

5. इतिहास विजेताओं द्वारा लिखा गया हैं।

6. एक तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है।

7. एक सिंहासन महज मखमल से ढकी एक बेंच है।

8. एक सच्चा आदमी किसी से नफरत नहीं करता।

9. अवसर के बिना काबिलियत कुछ भी नहीं है।

10. इतिहास सहमती से किया गया झूठ का संग्रह है।

11. मैंने अपने सभी सेनापति कीचड से बनाये हैं।

12. कल्पना दुनिया पर शासन करती है।

13. निर्धन रहने का एक पक्का तरीका है कि ईमानदार रहिये।

14. एक सिपाही एक रंगीन रिबन के लिए दिलो जान से लडेगा।

15. जय क्षणभंगुर है, लेकिन अन्धकार हमेशा के लिए है।

16. शरीर के लिए सबसे अच्छा इलाज़ एक शांत मन है।

17. धर्म आम लोगों को शांत रखने का एक उत्कृष्ट साधन है।

18. सम्पन्नता धन के कब्जे में नहीं उसके उपयोग में है।

19. ये कारण है, ना कि मौत, जो किसी को शहीद बनाता है।

20. असंभव शब्द सिर्फ बेवकूफों के शब्दकोष में पाया जाता है।

21. कोई व्यक्ति सिर्फ चाह कर नास्तिक नहीं बन सकता।

22. जिसे जीत जाने का भय होता है उसकी हार निश्चित होती है।

23. जो अत्याचार पसंद नहीं करते, उनमे से कई ऐसे होते हैं जो अत्याचारी होते हैं।

24. किसी कार्य को खूबसूरती से करने के लिए मनुष्य को उसे स्वयं करना चाहिये।

25. हज़ार चाकुओं की तुलना में चार विरोधी अखबारों से अधिक डरना चाहिए।

26. वो जो प्रशंसा करना जानता है, वह अपमानित करना भी जानता है।

27. अगर आप चाहते हैं कि कोई चीज अच्छे से हो तो उसे खुद कीजिये।

28. मरने की तुलना में कष्ट सहने के लिए ज्यादा साहस चाहिए होता है।

29. आमतौर पर सिपाही लड़ाइयाँ जीतते हैं; सेनापति उसका श्रेय ले जाते हैं।

30. साहस, प्यार के समान है दोनों को आशा रूपी पोषण आवशयकता होती है।

31. जब रात को आप अपने कपडे फेंकते हैं तो उसी वक़्त अपनी चिंताओं को भी फेंक दीजिये।

32. शेर द्वारा संचालित भेड़ों की सेना, भेड़ द्वारा संचालित शेरो की सेना से हमेशा जीतेगी।

33. आदमी अपनी अच्छाइयों से ज्यादा अपनी बुराइयों द्वारा आसानी से शासित होता है।

34. कभी भी जब आपका शत्रु कोई गलती कर रहा हो तो उसके काम में बाधा मत डालिए।

35. आप एक युद्ध नेतृत्व नहीं कर सकते यदि आप सोचते है कि आप घोड़े पर बैठे हुए मुर्ख दिख रहे है।

36. अपने वचन को निभाने का सबसे अच्छा तरीका है कि वचन ही ना दें। लेकिन वह काम कर दीजिये।

37. ताकत मेरी रखैल है। मैंने उसे पाने के लिए इतनी मेहनत की है कि कोई उसे मुझसे छीन नहीं सकता।

38. अब मैं आज्ञा का पालन नहीं कर सकता, मैंने आज्ञा देने का स्वाद चखा है, और मैं इसे छोड़ नहीं सकता।

39. मौत कुछ भी नहीं है , लेकिन हार कर और लज्जित होकर जीना रोज़ मरने के बराबर है।

40. अनजानी राहो पर वीर ही आगे बड़ा करते है कायर तो परिचित राह पर ही तलवार चमकाते है।

41. अगली दुनिया में हम सेनापतियों से ज्यादा चिकित्सकों को लोगों की जिंदगियों के लिए जवाब देना होगा।

42. किसी भी इंसान को अपनों श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए हर 10 साल में अपनी रणनीति बदल लेनी चाहिए।

43. आपको अपने किसी भी दुशमन से ज्यादा लड़ाइयां नहीं लड़नी चाहिए, अन्यथा आप उसे अपना पूरा युद्ध कौशल सिखा देंगे।

44. वो सब कुछ करना जो आप कर सकते हैं , इंसान होना है। वो सब कुछ करना जो आप करना चाहते हैं , भगवान् होना है।

45. यदि आप 100 शेरो की एक सेना बनाते है जिसका सेनापति एक कुत्ता है तो युद्ध में सारे शेर कुत्तों की मौत मारे जाएंगे। लेकिन यदि आप 100 कुत्तों की एक सेना बनाते है जिसका सेनापति एक शेर है तो सारे कुत्ते युद्ध में शेर की तरह लड़ेंगे।

 

Related Posts :-

 





If you like this article, please share it with your friends

4 thoughts on “नेपोलियन बोनापार्ट के अनमोल विचार (Napoleon Bonaparte motivational quotes)”

Leave a Comment