दृढ संकल्प पर 20 अनमोल विचार (20 Determination quotes in Hindi)

If you like this article, please share it with your friends

हम ज़िंदगी में बहुत से सपने देखते है, बहुत से लक्ष्य बनाते हैं लेकिन क्या सभी सपने, सभी लक्ष्य पूरे हो जाते हैं? ………. ज्यादातर नहीं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि किसी के भी सपने या किसी के भी लक्ष्य पूरे नहीं होते। आपने बहुत से लोगों को देखा होगा जिन्होंने अपने सपने पूरे किये हैं। अपने लक्ष्य को हासिल किया है। तो ऐसी कौन सी खास बात है, ऐसा कौन सा खास गुण है जिसके कारण सिर्फ कुछ लोग ही अपने सपने पूरा कर पाते हैं, सिर्फ कुछ लोग ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं?

वो खास चीज, वो ख़ास गुण है दृढ संकल्प। जो दूसरों से अलग करता है। अगर किसी ने एक बार अपने किसी सपने या किसी लक्ष्य को पूरा करने का दृढ संकल्प कर लिया तो उसे दुनिया की कोई चीज नहीं रोक सकती। दृढ संकल्प पर मैं आज आपको कुछ ज्यादा नहीं बता रहा हूँ इसके बारे में मैं आपको बाद में बताऊंगा।

आज मैं आपको दुनिया के महान लोगों द्वारा दृढ संकल्प पर कहे गए प्रेरणादायक विचारों (Motivational quotes on determination / Dradh sankalp par kahe gaye prernadayak vichar) के बारे में बता रहा हूँ। आशा करता हूँ कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे और आपको पसंद आएंगे।

 

दृढ संकल्प पर अनमोल विचार (Determination quotes in Hindi)

 

1. दृढ संकल्प ही सच्ची बुद्धिमानी है।  –  Napoleon Bonaparte

2. अनिश्चितता, समय के साथ निर्णय बन जाती है।  – Bill Wilson

3. जीतने के लिए दृढ संकल्प ही जीत का सबसे बेहतर हिस्सा है। – Daisaku Ikeda

4. विजेता कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी विजयी नहीं होते।  – Unknown

5. प्रश्न यह नहीं कि कौन मुझे अनुमति देगा बल्कि प्रश्न यह है कि कौन मुझे रोकेगा ? – Rand

6. अगर आप रात में संतुष्ट हो कर सोना चाहते हैं तो सुबह दृढ संकल्प के साथ उठिए। – George Lorimer

7. असंभव और संभव के बीच का अंतर किसी व्यक्ति विशेष के दृढ संकल्प पर निर्भर करता है। -Unknown

8. असफलता सिर्फ ये प्रमाणित करती है कि सफल होने के लिए हमारा संकल्प पर्याप्त दृढ नहीं था। –  Christian Nestell Bovee

9. जब एक बार आप कोई निर्णय लेते हैं तो पूरा ब्रह्माण्ड उसे पूरा करने के लिए साजिश रचने लगता है। – Ralph Waldo Emerson

10. प्रसन्नता, हमारे मष्तिष्क की ही प्रवृति है जो कि हर परिस्थिति में खुश रहने के दृढ संकल्प से पैदा होती है। – Unknown

11. वो चीज़ें निश्चित कीजिये, जो हो सकती हैं और होनी चाहिए और उसके बाद उसके लिए रास्ता तलाश कीजिये। – Abraham Lincoln

12. एक सफल और असफल मनुष्य के बीच में न तो योग्यता का अंतर है और न ही ज्ञान का, बल्कि अंतर है तो दृढ संकल्प का।                            -Ince  Lombardi Jr

13. कोई भी सपना जादू से पूरा नहीं होता, उसे पूरा करने के लिए पसीना बहाना होता है और  साथ ही चाहिए दृढ संकल्प और कठिन परिश्रम।        – Colin Powell

14. कुछ लोग सफल होते हैं क्यूंकि सफल होना उनके भाग्य में लिखा है, लेकिन अधिकतर लोग सफल होते हैं क्यूंकि वे दृढ संकल्पी होते हैं।         -Henry Van dyke

15. एक अजेय दृढ-संकल्प कुछ भी प्राप्त कर सकता है और ये ही एक महान व्यक्ति और सामान्य व्यक्ति के बीच का भेद भी बताता है।              -Thomas Fuller

16. महान व्यक्तियों के बिना इस संसार में कुछ भी महान नहीं हो सकता और लोग महान  होते हैं क्यूंकि उनके अन्दर महान कार्य करने के लिए दृढ संकल्प होता है। – Charles De Gaulle

17. असफलता आपको विनम्र बनाये रखती है, सफलता आपको उत्साही बनाये रखती है,लेकिन  सिर्फ विश्वास और दृढ संकल्प ही आपको कुछ करते रहने की प्रेरणा देते हैं।  – Mark Amend

18. आप दुनिया को कैसे देखते हैं, सर्वप्रथम इसी से आपका रवैया निर्धारित होता है और  उसके बाद आपका रवैया ही ये निर्धारित करता है कि ये दुनिया आपको कैसे देखेगी। – Mark Amend

19. अगर आपका दृढ संकल्प स्थाई है तो मैं आपको उम्मीद छोड़ने का परामर्श नहीं दूंगा। कुछ  चीज़ें परिश्रम और योग्यता के परे होती हैं। बड़े कार्य क्षमता से नहीं बल्कि दृढ़ता से संपन्न होते हैं। – Johnson

20. अगर आप किसी चीज़ की कल्पना कर सकते हैं तो आप उसे प्राप्त भी कर सकते हैं और अगर आप कोई सपना देख सकते हैं तो आप वो बन भी सकते हैं। -Unknown

 


 

Related Posts :-

 





If you like this article, please share it with your friends

3 thoughts on “दृढ संकल्प पर 20 अनमोल विचार (20 Determination quotes in Hindi)”

Leave a Comment