55 तरीकों से बनायें अपनी रोजाना की जिन्दगी को बेहतर : Make Everyday Life Better

If you like this article, please share it with your friends

This article about the ways which Make Everyday Life Better, apni zindgi ko behtar kaise banaye, zindgi ko behtar banane ke tareeke, zindgi kaise badlen Hindi.

क्या आप अपनी ज़िंदगी को बेहतर कैसे बनायें? (apni zindgi ko behtar kaise banaye), अपनी ज़िंदगी को कैसे बदलें? (apni zindgi ko kaise badlen), अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने के तरीके? (apni zindgi ko behtar banane ke tareeke) आदि। इन सब सवालों के बारे में कभी सोचते हैं।

क्या आप अपनी जिन्दगी से खुश हैं? क्या रोज सुबह उठने के बाद और सोने से पहले आपके चेहरे पर मुस्कुराहट (smile) रहती है? क्या आप उस काम, नौकरी (job) से खुश हैं जो आप कर रहे हैं? क्या आप अच्छी नींद सोते हैं? क्या आपका स्वास्थ्य (health) बिलकुल ठीक है? आप आप अपने रिश्ते, जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभा रहे हैं? क्या आप रोजाना नई चीजें सीखने के लिए (learning), नए नए काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं? क्या आप अपनी जिन्दगी को enjoy कर रहे हैं?

अगर इन सभी सवालों का जवाब “नहीं” है तो इसका मतलब है कि आप अपनी जिन्दगी को जी नहीं रहे हैं। बस काट रहे हैं, जबरदस्ती गुजार रहे हैं।

Make-Everyday-life-Better

 

इसे भी पढ़ें :-  ये 6 काम आपकी जिन्दगी को बर्बाद कर सकते हैं।

सभी लोगों की अपनी अपनी जिन्दगी है, जीने के अपने अपने तरीकें हैं, अपनी अपनी प्राथमिकतायें हैं, और अपना अपना daily routine है। कुछ लोग हमेशा खुश नजर आते हैं, जिंदादिल नजर आते हैं। वही कुछ लोग बहुत उदास, जिन्दगी से एकदम निराश नजर आते हैं।

अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए, निराशा से बाहर निकलने के लिए, खुद को सम्भालने के लिए, अकेलापन दूर करने के लिए, इन सब बातों पर मैं पहले ही बहुत से आर्टिकल लिख चुका हूँ।

 

आज मैं Gyan Versha पर आपको अपनी रोजाना की जिन्दगी को बेहतर बनाने की लिए कुछ बातें, कुछ Tips बता रहा हूँ। जिस दिन से आप इन tips को अपनी जिंदगी में उतार लेंगे इसी दिन से आप अपनी जिंदगी में बदलाव देखेंगे।  आइये देखते हैं क्या हैं ये Tips?

  1. रोजाना सुबह उठकर ईश्वर का धन्यवाद करें। क्योंकि अगर आप आज सोकर उठें हैं तो इसका मतलब है कि ईश्वर ने आपको अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए, अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ने के लिए एक मौका और दिया है।
  2. हर पल मुस्कुरायें। मुस्कुराने का कोई भी मौका ना छोड़े। आपके चेहरे की मुस्कराहट से कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आती है। आपके चेहरे की मुस्कराहट ये दर्शाती है कि आपके जीने का जज्बा आपकी जिन्दगी की परेशानियों, मुश्किलों से कहीं ज्यादा बड़ा है।
  3. रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पियें। शरीर में पानी की कमी कब्ज, पेट के रोग, आलस्य, थकान, सिरदर्द, तनाव जैसी बहुत सी बीमारियों को जन्म देती है
  4. रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लें। इससे कम नींद लेने पर आपको दिनभर सिरदर्द, थकान, आलस्य जैसी परेशानी बनी रहेगी।
  5. रोजाना व्यायाम (exercise) करें।रोजाना व्यायाम करने से आपको दिनभर ताजगी, स्फूर्ति, चुस्ती, फुर्ती का एहसास होगा। शरीर की मांसपेशियाँ मजबूत होंगी, अच्छी नींद आयेगी और दिमाग सक्रिय (Active) रहेगा।
  6. रोजाना 30 मिनट पैदल चलें। पैदल चलने से पैरों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। अनिंद्रा, ब्लड प्रेशर में लाभ होता है, दिल मजबूत होता है।
  7. रोजाना पढ़ने की आदत डालें। रोजाना पढ़ने से हमारा ज्ञान बढ़ता है, देश दुनिया की जानकारी बढ़ती है, दिमाग एकाग्र (concentrate) होता है, नयी चीजें सीखने को मिलती हैं।
  8. रोजाना बुजुर्गों के बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। रोजाना बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करने से, उनसे बात करने से उनका आशीर्वाद मिलता है, ज्ञान की बातें मिलती हैं, जिन्दगी जीने का नजरियाँ मिलता है। बच्चों से बात करने से, उनके साथ खेलने से खुशी मिलती है। उस समय हम जिन्दगी की सारी परेशानियाँ भूल जातें हैं।
  9. गुस्सा ना करें। गुस्सा हमे अपनों से दूर कर देता है। नकारात्मकता की ओर ले जाता है और गुस्से में हमें कभी कभी बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाता है।
  10. माफ करने की आदत डालें। जहाँ तक हो सके दूसरों की गलतियों को माफ कर दें। माफ करने से दिल और दिमाग पर से फालतू का बोझ कम होता है। नकारात्मक विचार कम आते हैं, मन शांत होता है, दिल को सुकून मिलता है।
  11. हमेशा सच बोलें। चाहे कैसा भी समय हो, चाहे कैसी भी स्थिति हो, हमेशा सच बोलना चाहिये। झूठ बोलने से हम सामने वाले की नजरों में अपना विश्वास व सम्मान दोनों खो देते हैं।
  12. ईर्ष्या ना करें। कभी भी किसी से ईर्ष्या, नफरत ना करें, जलन का भाव ना रखें। ऐसा करके आप अपनी मानसिक शान्ति और ख़ुशी दोनों खो देते हैं।
  13. किसी की आलोचना ना करें। कभी भी किसी की आलोचना, या चुगली नहीं करनी चाहिए। किसी के बारे में झूठी या इधर उधर की बात ना करें।
  14. बदले की भावना ना रखें। बदले की भावना आपकी जिन्दगी का सुख, चैन, शान्ति सब कुछ छीन लेती है। किसी से बदला लेने की कोशिश में आप कभी भी सूकून से नहीं सो सकते।
  15. लालच ना करें। लालच बुरी बला है। लालच का मारा इंसान अपनी बुद्धि, विवेक व दिमाग का सही इस्तेमाल करना भूल जाता है। लालची इंसान अपनों को भी नहीं छोड़ता। जिससे वह दुनिया की भीड़ में बिल्कुल अकेला रह जाता है।
  16. जितना है उसी में खुश रहो। अपने पास कुछ ना होने पर दुखी मत रहो, निराश मत रहो। आपके पास जितना है, उसी में ईमानदारी से खुश रहना सीखो। कुछ और पाना चाहते हो तो उसके लिये मेहनत करो।
  17. समय बर्बाद ना करें। समय बहुत कीमती है। इसे यूँ ही फालतू के कामों व गपशप में, हँसी मजाक में बर्बाद ना करो। कुछ देर का हँसी मजाक गपशप तो ठीक है लेकिन दिन का ज्यादातर समय फालतू चीजों में नहीं बल्कि अपनी जिन्दगी के सपनों को पूरा करने में लगाओ।
  18. बहस ना करें। बहस करने से शरीर की ऊर्जा नष्ट होती है, गुस्से व झगड़े की स्थिति बन जाती है। बहस करने से बेहतर है कि उस बात को उस समय बंद कर दें। फिर कुछ समय बाद बेहतर ढंग से बेहतर शब्दों के साथ करें।
  19. दूसरों से अपनी तुलना ना करें। आप जैसे हैं अपने लिये सही हैं। किसी से अपनी तुलना मत कीजिये। तुलना करके खुद को जलाने से, परेशान करने से अच्छा है कि उनके जैसे या उनसे भी बेहतर बनने का प्रयास करें। मेहनत करें।
  20. चिंता ना करें। चिंता चिता के समान है। कैसे होगा? कहाँ से होगा? कौन करेगा? कब होगा? इन सब सवालों की चिंता करके परेशान होने की बजाय ऐसे काम करें, ऐसे विकल्प तलाशें जो आपकी चिंता को दूर कर सके।
  21. दूसरों की मदद करें। जितना हो सके गरीबों की, असहायों की, जरुरतमंदों की मदद करें। दूसरों की भलाई करें। आपको अच्छा महसूस होगा। आत्मसंतुष्टि होगी।
  22. किसी को धोखा ना दें। कभी भी किसी को धोखा न दें, किसी का बुरा न करें, किसी के साथ गलत न करें। ध्यान रखें जो जैसा करता है वो वैसा भरता है।
  23. रोजाना कुछ नया सीखने, नया करने की आदत डालें। कुछ रोमांचक करें।
  24. जिन बातों से मन दुखी होता है, उन्हें बार बार याद ना करें। ऐसी बातों को भूल जाना ही बेहतर होता है।
  25. अपनी गलतियों से हमेशा सीखना चाहिये और बार-बार गलतियों को दोहराना नहीं चाहिये।
  26. प्रकृति से प्यार करें। दिन में कुछ समय पेड़-पौधों के साथ गुजारें। पक्षियों, जीव जंतुओं की हरकतों को ध्यान से देखिये। मजा आयेगा, मन हल्का होता है, सुकून मिलता है।
  27. रोजाना एक काम ऐसा जरुर करें जो आपको पसंद हो। जैसे गाना , नाचना, म्यूजिक सुनना, Musical Instrument बजाना, पढना, T.V देखना आदि। ये काम आपके मन के बोझ को हल्का करता है।
  28. हर अच्छे काम के लिए खुद को शाबाशी दें। अपने achievements को celebrate करें।
  29. सूर्य को उदय होते हुये और अस्त होते हुए देखें। अच्छा लगता है। मन को शांति मिलती है।
  30. दिन में कुछ समय चुप रहना सीखें, अकेले रहें। खुद से बातें करें। चुप रहना आपकी ऊर्जा को बचाता है और अकेले रहना आपको खुद से जोड़ता है।
  31. बिना जरूरत के कुछ ना खरीदें। जरूरत के समय के लिये पैसे बचा कर रखिये।
  32. दूसरों का सम्मान करें। उनसे इज्जत से पेश आयें। जैसा व्यवहार आप अपने लिये चाहते हैं, दूसरो के साथ भी वैसे ही करिये।
  33. घमन्ड ना करें। आप किसी से किसी भी मामले में, किसी भी चीज में, बड़े हों, आगे हों, कभी भी उसका घमण्ड ना करें।
  34. सिर्फ सोचते ही ना रहें। कुछ करें भी।
  35. वर्तमान में जियें। भूत भविष्य में ना उलझें। जो बीत गया वो बीत गया, जो होने वाला है वो देखा जायेगा।
  36. हमेशा ईमानदार रहें। किसी के साथ भी छल, कपट ना करें।
  37. एक अच्छा इंसान बनें। इंसानियत सीखें। इंसानियत निभायें।
  38. समाज की भलाई में अपना योगदान दें।
  39. अपनी समस्याओं का समाधान सिर्फ आप कर सकते हैं कोई और नहीं। इसलिये दूसरों के भरोसे ना रहें, जिंदगी में आगे बढ़ें।
  40. अपने आप को सिर्फ आप खुश कर सकते हैं, कोई दूसरा नहीं।
  41. दूसरों से ज्यादा उम्मीदें, अपेक्षायें ना रखें। उम्मीदें हमेशा दुखों को जन्म देती हैं।
  42. रिश्तों को अहमियत दें और उन्हें दिल से निभायें। रिश्तों को टूटने न दें, बिखरने ना दें।
  43. अपनी गलतियों को मानें और आगे बढ़कर माफ़ी माँगें।
  44. दूसरों की बातों को ध्यान से सुने और समझें।
  45. अपने सपनों को लिखकर रखें। और दिन में रोज एक बार अपने सपनो को जरुर देखें और जोर जोर से पढ़ें।
  46. पैसो के पीछे मत भागों। जिन्दगी में पैसा ही सब कुछ नहीं होता है।
  47. किसी एक इंसान के चले जाने से या छोड़कर जाने से जिंदगी खत्म नहीं होती। इसलिये शोक ना मनाओ, आगे बढो।
  48. बुरी आदतें, बुरे लोगों की संगत छोड़ दो। अच्छी आदतें डालें, अच्छे दोस्त बनायें।
  49. जो आपको मानता है, आपको पसन्द करता है, आपकी परवाह करता है, ऐसे इंसान का साथ कभी मत छोड़ो।
  50. अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात से, हर चीज से, हर घटना से सबक लो, प्रेरणा लो।
  51. ऐसे काम करो, ऐसी जिंदगी जियो कि लोग आपसे प्रेरणा लें।
  52. दूसरों का दिल दुखाने से पहले, किसी का दिल तोड़ने से पहले ये भी ध्यान रखो कि आपके पास भी एक दिल है।
  53. दूसरों की बहन, बेटियों की भी ऐसे ही इज्जत करो जैसे अपनी बहन बेटियों की करते हो।
  54. किसी को उसके कपड़ो या उसके चेहरे से मत जानों। उसे उसके दिल, उसकी सोच, उसके नजरिये से जानों।
  55. किसी की आँख का आँसू नहीं, उसके होठों की मुस्कान बनो।

दोस्तों, ये कुछ ऐसी बातें हैं, कुछ ऐसे तरीके हैं जिन्हें अगर आपने एक बार अपने जीवन में उतार लिया, एक बार इनका पालन करने की कसम खा ली, तो आपकी जिंदगी में ऐसे बदलाव आयेंगे जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं । ये बातें, ये तरीके आपको एक अच्छा और बेहतर इन्सान बनने में मदद करेंगे।

 

Related Posts :-

 





If you like this article, please share it with your friends

25 thoughts on “55 तरीकों से बनायें अपनी रोजाना की जिन्दगी को बेहतर : Make Everyday Life Better”

  1. हर कोई अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहता है | आपने बहुत सार्थक सुझाव दिए हैं जिन पर चल कर जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है | अच्छी पोस्ट

  2. बहुत ही उम्दा …. nice article …. ऐसे ही लिखते रहिये और लोगों का मार्गदर्शन करते रहिये। 🙂 🙂

Leave a Reply to Babita Singh