Quotes which can Change your Thinking : 75 विचार जो आपके सोचने का नजरिया बदल देंगे

If you like this article, please share it with your friends

Quotes which can Change your Thinking : 75 विचार जो आपके सोचने का नजरिया बदल देंगे (Quotes which can Change your Thinking in Hindi / Ideas that will Change the Way you Thinking)

एक विचार या एक वाक्य हमारी जिंदगी की दशा और दिशा दोनों को बदल सकता है। ये विचारों की शक्ति ही होती है जो इन्सान से कुछ भी करा सकती है। एक विचार किसी मरते हुए इन्सान को जिंदगी दे सकता है। एक विचार ने ही तुलसीदास को दुनिया का महान कवि बना दिया। एक विचार ही इन्सान को दुर्जन से सज्जन और सज्जन से दुर्जन बना सकता है। एक विचार सोचने के तरीके को बदल देता है। आज मैं आपके सामने ऐसे ही 75 विचारों को यहाँ पेश कर रहा हूँ जो आपके सोचने के तरीके को बदलने में सहायक होंगे और आपको सोचने का एक नया नजरिया देंगे। वैसे तो इनमे से काफी बातें ज्यादातर लोगों को पता होंगी लेकिन जब कोई विचार बार बार आँखों के सामने आता है तो वो दिमाग में छप जाता है। इसीलिए मैंने इन बहुमूल्य विचारों अलग अलग जगहों से उठाकर एक जगह पर लाकर आपके सामने पेश किया है। ताकि आप जब चाहें तब सभी विचारों को एक साथ पढ़ सको। आशा करता हूँ ये विचार आपके लिए मददगार साबित होंगे।

 

quotes-which-can-change-your-thinking-in-hindi

1. जिसके पास उम्मीद हैं, वह लाख बार हार कर भी, नही हार सकता।

2. जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।

3. जलो सिर्फ वहाँ, जहाँ आपकी जरुरत हो. . उजाले में चिरागों के कोई मायने नहीं होते।

4. यदि आप गुस्से के एक क्षण में धैर्य रखते हैं, तो आप दु:ख के सौ दिन से बच जाएंगे।

5. नेक इंसान बनने के लिए वैसी ही कोशिश करो, जैसे खूबसूरत दिखने के लिए करते हो।

6. समस्या के बारे में सोचने से बहाने मिलते हैं, समाधान के बारे में सोचने पर रास्ते मिलते हैं।

7. महान बनने की चाहत तो हर एक में हैं… पर पहले इंसान बनना अक्सर लोग भूल जाते हैं।

8. दो बातें इंसान को अपनों से दूर कर देती हैं, एक उसका …अहम… और दूसरा उसका …वहम.. ।

9. अहंकार दिखा के किसी रिश्ते को तोड़ने से अच्छा है कि, माफी माँगकर वो रिश्ता निभाया जाये।

10. छोटी-छोटी बातों में ही आनंद खोजना चाहिए, क्योंकि बड़ी-बड़ी बातें तो जीवन में कुछ ही होती हैं।

11. एक मुँह और दो कान का अर्थ है कि हम अगर एक बात बोलें तो कम से कम दो बात सुनें भी।

12. छोटी-छोटी खुशियों को पूरे मन से और जोश से मनाएं, इससे जीवन में उत्साह बना रहता है।

13. दिल बड़ा रखो, दिमाग ठंडा रखो, वाणी मीठी रखो। फिर कोई आपसे नाराज हो तो कहना…!!!

14. ताकत के साथ नेक इरादे भी होना बहुत जरूरी है, वरना सोचो ऐसा क्या था जो रावण हार गया?

15. यह आवश्यक नहीं कि हर लड़ाई जीती ही जाए। आवश्यक तो यह है कि हर हार से कुछ सीखा जाए।

16. खुश रहना है तो अधिक ध्यान उस चीज पर दें, जो आपके पास है, उस पर नहीं जो आपके पास नहीं है।

17. तुम दुनिया में सबसे जीत सकते हो। सिवाय उस इंसान के, जो तुम्हारी खुशी के लिए जानबूझकर हार जाता है।

18. एक मिनट में जिन्दगी नहीं बदलती। पर एक मिनट सोच कर लिया हुआ फैसला पूरी जिन्दगी बदल देता है।

19. जिंदगी को लेकर हमारी शिकायतें जितनी कम होती जायेंगी, हमारा जीवन उतना ही बेहतर बनता जाएगा।

20. अच्छे इंसान सिर्फ और सिर्फ अपने कर्म से पहचाने जाते हैं। क्योंकि अच्छी बातें तो बुरे लोग भी कर लेते है।

21. जिस समय हम किसी का अपमान कर रहे होते हैं। दरअसल, उस समय हम अपना सम्मान खो रहे होते है.. ।

22. यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने में सफल होता है, तो ऐसा मान लें कि आप उसके हाथ की कठपुतली हैं।

23. यदि किसी भूल के कारण कल का दिन दु:ख में बीता है तो उसे याद कर आज का दिन व्यर्थ में न बर्बाद करो।”

24. मनुष्य सुबह से शाम तक काम करके उतना नहीं थकता, जितना क्रोध और चिंता से एक क्षण में थक जाता है… ।

25. कभी पीठ पीछे आपकी बात चले तो घबराना नहीं, क्योंकि बात तो उन्ही की होती है.. जिनमें वाकई कोई बात होती है।

26. जब रिश्तों में झूठ बोलने की आवश्यकता महसूस होने लगे, तब समझ लेना चाहिए कि रिश्ता समाप्ति की ओर है।

27. इंसान को बोलना सीखने में तीन साल लग जाते हैं… लेकिन क्या बोलना है? ये सीखने में पूरी जिदंगी लग जाती है।

28. जिंदगी में अच्छे लोगों की तलाश मत करो, खुद अच्छे बन जाओ, आपसे मिलकर शायद किसी की तलाश पूरी हो जाए।

29. जो शक्ति न होते हुए भी मन से हार नहीं मानता है। उसको दुनिया की कोई ताकत परास्त नहीं कर सकती।

30. हमेशा छोटी-छोटी गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इन्सान पहाड़ों से नहीं पत्थरों से ही ठोकर खाता है .. ।

31. बीते कल का अफसोस और आने वाले कल की चिन्ता, दो ऐसे चोर हैं.. जो हमारे आज की खूबसूरती को चुरा ले जाते हैं।

32. लगातार हो रही असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए… कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है।

33. एक इंसान उस वक्त सबसे सच्चा होता है, जब वह कबूल कर लेता है कि उसके भीतर एक झूठ बोलने वाला आदमी भी है।

34. जो आप से जलते हैं उनसे घृणा कभी न करें। क्योंकि यही तो वह लोग हैं, जो यह समझते हैं कि आप उनसे बेहतर हैं।

35. गलती उसी से होती है जो काम करता है… निकम्मों की जिंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में ही ख़त्म हो जाती है।

36. प्रेम वो चीज है.. जो इंसान को कभी मुरझाने नहीं देता, और नफरत वो चीज है जो इंसान को कभी खिलने नहीं देती।

37. आपके पास जितना समय अभी है… उससे अधिक समय कभी नहीं होगा।क्योंकि आगे आगे आपका समय और कम होता जायेगा।

38. हर व्यक्ति के अन्दर एक शक्ति छिपी रहती है जब वह जाग्रत होती है तभी चमत्कार होते हैं। अपनी शक्तियों को पहचानें ।

39. किसी शांत और विनम्र व्यक्ति से अपनी तुलना करके देखिए। आपको लगेगा कि, आपका घमंड निश्चय ही त्यागने जैसा है।

40. इंसान जिंदगी में गलतियाँ करके उतना दु:खी नहीं होता हैं, जितना कि वह बार-बार उन गलतियों के बारे में सोच कर होता है।

41. इंसान मकान बदलता है, वस्त्र बदलता है, सम्बंध बदलता है, फिर भी दु:खी रहता है। क्योंकि, वह अपना स्वभाव नहीं बदलता..!

42. कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी ज्यादा खतरनाक होती है। क्योंकि वह उस समय वार करता है जब हम कल्पना भी नहीं कर सकते।

43. जब दुनिया यह कहती है कि हार मान लो, तब उम्मीद धीरे से कान में कहती है कि एक बार फिर प्रयास करो।

44. आपका सम्मान उन शब्दों में नहीं जो आपकी उपस्थिति में कहे गए हों। बल्कि उन शब्दों में है जो आपकी अनुपस्थिति में कहे गए हैं।

45. अपने हौसले को ये मत बताओ कि तुम्हारी परेशानी कितनी बड़ी है? अपनी परेशानी को ये बताओ कि तुम्हारा हौसला कितना बड़ा है?

46. जिंदगी की आधी शिकायतें ऐसे ही ठीक हो जाएँ, अगर लोग…. एक दूसरे के बारे में बोलने की जगह, एक दूसरे से बोलना सीख जाएँ।

47. वाणी में भी अजीब शक्ति होती है… कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता.. और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है..!

48. जहाज समंदर के किनारे सर्वाधिक सुरक्षित रहता है। मगर क्या आप नहीं जानते कि उसे किनारे के लिए नहीं, बल्कि समंदर के बीच में      जाने के लिए बनाया गया है ?”

49. जब जिन्दगी हँसाए, तब समझना कि अच्छे कर्मों का फल मिल रहा है। जब जिन्दगी रुलाये, तब समझना कि अब अच्छे कर्म करने का समय आ गया है।

50. आपका असली मुकाबला केवल अपने आप से है। अगर आप आज खुद को बीते हुए कल से बेहतर पाते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी जीत है।

51. एक छोटी सी चींटी आपके पैर को काट सकती है पर आप उसके पैर को नहीं काट सकते… इसलिए जीवन में किसी को छोटा ना समझें… वह जो कर सकता है, शायद आप ना कर पायें !

52. भूल करना मनुष्य का स्वभाव है, लेकिन भूल को स्वीकार कर लेना और वैसी भूल फिर न करने का प्रयास करना वीर एवं साहसी होने का प्रतीक है।

53. यदि आप प्रयास करने के बाद भी असफल हो जाए.. तो भी आप उस व्यक्ति से हर हाल मैं बेहतर होंगे जिसको बिना किसी प्रयास के सफलता मिली हो।

54. चलने वाले दोनों पैरों में कितना फर्क है- एक आगे तो एक पीछे.. पर न तो आगे वाले पैर को अभिमान है, और न पीछे वाले पैर को अपमान.. क्योंकि उन्हें पता होता है कि पल भर में ये बदलने वाला है।

55. सच्चे दोस्त सफेद रंग जैसे होते हैं, सफेद में कोई रंग मिलाओ तो नया रंग बन सकता है। पर दुनिया के सारे रंग मिलाकर भी सफेद रंग नहीं बना सकते।

56. जब किसी जरुरतमंद की आवाज तुम तक पहुंचे तो परमात्मा का शुक्र अदा करना…. कि उसने अपने बंदे की मदद के लिए तुम्हें पसंद किया है। वरना वो तो सबके लिए अकेला ही काफी है।

57. सुबह का मतलब केवल सूर्योदय नहीं होता, यह सृष्टि की खूबसूरत घटना है, जहाँ अंधकार को मिटाकर सूरज नई उम्मीदों का उजाला फैलाता है।

58. कामयाब व्यक्ति अपने चेहरे पर दो ही चीजें रखते हैं – पहली मुस्कुराहट- मसलों को हल करने के लिए और दूसरी खमोशी – मसलों से दूर रहने के लिए।

59. किसी भी मनुष्य की वर्तमान स्थिति देखकर उसके भविष्य का उपहास मत उड़ाओ क्यूंकि काल में इतनी शक्ति है कि वो एक साधारण से कोयले को भी धीरे-धीरे हीरे में बदल देता है।

60. जीवन का सबसे बड़ा अपराध – किसी की आँख में आंसू होना ……आपकी वजह से, और जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि – किसी की आँख में आंसू होना ……आपके लिए।

61. ईश्वर पर विश्वास बच्चे की तरह करो। जैसे बच्चे को आप हवा में उछालो तो वो हंसता है डरता नहीं, क्योंकि वो जानता है कि आप उसे गिरने नहीं दोगे। ऐसा ही विश्वास ईश्वर पर करोगें तो वो तुम्हें कभी गिरने नहीं देगा।

62. आप कितने भी परेशान क्यों न हो, लेकिन किसी अपने को परेशान देखकर यह जरूर कहें, “चिन्ता मत करो.. “मैं हूँ ना ।” ये तीन शब्द जीवन में ऊर्जा भर देंगे!

63. ईश्वर से कुछ मांगने पर न मिले तो उससे नाराज मत होना। क्योंकि ईश्वर वह नहीं देता जो आपको अच्छा लगता है। बल्कि वह देता है जो आपके लिए अच्छा होता है।

64. जब तालाब भरता है तब मछलियाँ चीटियों को खाती हैं और जब तालाब सूखने लगता है तब चीटियाँ मछलियों को खाती हैं.. यानि प्रकृति सभी को कभी न कभी मौका जरूर देती है बस अपनी बारी का इंतजार करो।

65. बने-बनाए रास्तों पर चलने वाले लोग अक्सर पिछड़ जाते हैं, क्योंकि इन रास्तों में भीड़ बहुत ज्यादा होती है… नया रास्ता बनाने मे समय लगता है, लेकिन दूसरों से आगे निकलने का यही एक मात्र तरीका है।

66. जिन्दगी दो दिन की हैं! एक दिन आप के हक में, एक दिन आप के खिलाफ। जिस दिन हक में हो तो गुरूर मत करना और जिस दिन खिलाफ हो तो थोड़ा सा सब्र जरूर करना… ।

67. हमें किसी भी खास समय के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने हर समय को खास बनाने की पूरी तरह से कोशिश करनी चाहिए।

68. यदि जीवन में लोकप्रिय होना हो तो सबसे ज्यादा “आप” शब्द का, उसके बाद “हम” शब्द का और सबसे कम “मैं” शब्द का उपयोग करना चाहिए।

69. किसी का सरल स्वभाव उसकी कमजोरी नहीं होती है। संसार में पानी से सरल कुछ भी नहीं होता है किन्तु उसका तेज बड़ी से बड़ी चट्टान के टुकड़े-टुकड़े कर देता है।

70. अगर रिश्ते में पूरी तरह से विश्वास, ईमानदारी और समझदारी है। तो इन्हें निभाने के लिए वचन, कसम, नियम और शर्तों की कोई जरुरत नहीं।

71. किसी से उम्मीद किए बिना उसका अच्छा करो। क्योंकि किसी ने कहा है, कि जो लोग फूल बेचते हैं उनके हाथ में खुशबू अक्सर रह जाती है।

72. कागज अपनी किस्मत से उड़ता है लेकिन पतंग अपनी काबिलियत से। किस्मत साथ दे या ना दे, काबिलियत जरूर साथ देती है। इसलिए काबिल बनो।

73. स्वयं में बहुत सी कमियों के बावजूद यदि आप स्वयं से प्रेम कर सकते हैं, तो दूसरों में थोड़ी बहुत कमियों की वजह से उनसे नफरत कैसे कर सकते हैं?

74. हमारे साथ प्राय: समस्या यही होती है कि हम झूठी प्रशंसा के द्वारा बरबाद हो जाना तो पसंद करते हैं, परन्तु वास्तविक आलोचना के द्वारा संभल जाना नहीं।

75. सच वह दौलत है जिसे पहले खर्च करो और जिन्दगी भर आनन्द लो। झूठ वह कर्ज है जिससे क्षणिक सुख पाओ पर जिन्दगी भर चुकाते रहो।

Relative Posts : –

 


“आपको ये प्रेरणादायक विचार कैसे लगे  , कृप्या कमेंट के माध्यम से  मुझे बताएं ………धन्यवाद”

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो कृप्या इसे Share करें और सभी नयी पोस्ट अपने Mail Box में प्राप्त करने के लिए कृप्या इस ब्लॉग को Subscribe करें |


 





If you like this article, please share it with your friends

36 thoughts on “Quotes which can Change your Thinking : 75 विचार जो आपके सोचने का नजरिया बदल देंगे”

  1. Ap ke vichar jo vyakti roj padata ue jina ajayga vh pareshani ko dhairy se samna karega apka bahut bahut dhanvad

  2. muje aapke ye vichar bahut pasand aaye he. our ek baat ki aap ka koi
    Aise vichar vala app he to muje
    unka name batayiye
    aapka whatsapp group ho to aapka number bataiye
    Thank You

  3. Aap Ka artical Bhout hea jada acha hea or baki Blog se Ek Dam Haat Kar Hea .. Aap Law Of Attricaons Par Bhi Kuch Bol

    asoffer99.blogspot.in

  4. Pingback: Google AdSense Approval : मेहनत का फल और जिंदगी की नयी शुरुआत | Gyan Versha
  5. Apka name to muje pasta nahi lekin ha muje aapke he vichar bahut pasand aaye he. Thank you. our ek baat ki aap ka koi
    Aise vichar vala app he to muje
    unka name batayiye me apni jindgi badalna cahta hu.thank you.

  6. वाकई आपका इस आर्टिकल का जैसा tital है। वैसे ही आपने विचार भी शेयर किये है। ये सारे विचार किसी भो व्यक्ति में बदलाव ल सकता है।
    शानदार पोस्ट ।े

  7. पोस्ट बहुत ही अच्छी और प्रेरणादायक है. इस तरह की पोस्टें हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देतीं हैं.

Leave a Comment