MS Dhoni Biography in Hindi : महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय हिंदी में

If you like this article, please share it with your friends

In this post, we provide MS Dhoni Biography in Hindi, Mahendra Singh dhoni picture, Mahendra Singh dhoni net worth, Mahendra Singh dhoni birthday, ms dhoni.

8 बातें जो हम महेंद्र सिंह धोनी से सीख सकते हैं : We can Learn from Mahendra Singh Dhoni

शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो क्रिकेट को पसंद करता हो और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  का फैन ना हो। अपने देश में क्रिकेट को पसंद ना करने वाले लोग भी एम एस धोनी (ms dhoni) के फैन हैं। लगभग हर उम्र के लोग, देश के अलग-अलग कोने से, और अलग-अलग जगहों से, चाहे अनपढ़ हों या शिक्षित, नेता हो या अभिनेता, celebrity हो या आम इंसान, सभी लोग महेंद्र सिंह धोनी को पसंद करते हैं। और इसकी वजह है कि धोनी (dhoni) ना सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं।

Photo of Mahendra Singh Dhoni

MS Dhoni Biography in Hindi

 

अभी कुछ दिनों पहले ही 15 अगस्त के दिन धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर अपने और क्रिकेट को चाहने वाले लोगों को झटका दे दिया। उनके फैंस अभी भी उन्हें क्रिकेट खेलते देखना चाहते हैं।

 

इसे भी पढ़ें  : भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम – भारत के मिसाइल मैन

महेंद्र सिंह धोनी को लोग माही, MS, MSD, Captain Cool आदि नामों से भी जानते हैं। धोनी ने अपने प्रोफेशनल कैरियर की शुरूआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ की। तब से अब तक धोनी के नाम बहुत से रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। उनको पदम श्री, पदमभूषण और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने  ICC के तीनों कप ICC Twenty-20 World Cup (2007), ICC World Cup (2011) और  ICC Champions Trophy (2013) जीते हैं। भारतीय सेना ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा है। आज धोनी कम्पनियों के पसंदीदा ब्रांड हैं। उनके पास लगभग 750 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

लेकिन ये नाम, ये शोहरत, ये दौलत धोनी को ऐसे ही नहीं मिली है। इसके पीछे उनकी जी तोड़ मेहनत, उनका संघर्ष है। ये मुकाम उन्होंने कड़ी मेहनत, समर्पण, जिद और अच्छे प्रदर्शन से हांसिल किया है। उन्होंने पूरी दुनिया में ये साबित किया है कि अगर खुद पर भरोसा है तो मेहनत और लगन से एक छोटे से शहर और एक गरीब परिवार का लड़का भी सफल हो सकता है, बुलंदी को छू सकता है। बड़े सपने देख सकता है और बड़े सपने पूरे कर भी सकता है।

 

इसे भी पढ़ें  : MDH Founder महाशय धर्मपाल गुलाटी : एक तांगे वाले से अरबपति बनने तक का सफ़र

आज मैं आपको महेन्द्र सिंह धोनी की 8 ऐसी बात (8 things about Mahendra Singh Dhoni) बताने जा रहा हूँ जिन्हें हम उनसे सीख सकते हैं।

 

1. अपने जुनून के साथ आगे बढ़ो। (Go Ahead with Your Passion)

अगर आप अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं तो उसके लिये अपने अन्दर जुनून पैदा करो। और फिर उस जुनून के साथ आगे बढ़ो। चाहे कुछ भी हो जाये, चाहे कैसी भी परिस्थितियाँ हो, अपने जुनून को कभी कम मत होने दो, अपने जुनून को कभी मरने मत दो।

हम धोनी से ये बात सीख सकते हैं। जब धोनी की बोर्ड की परीक्षा थी, तब भी धोनी परीक्षा के बाद क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिये मैदान पर पहुँच जाते थे। जब रेलवे में धोनी की टिकट कलेक्टर (TC) की नौकरी लगी, तब भी उन्होंने अपनी practice करनी नहीं छोड़ी। नौकरी के बाद वो मैदान पर practice करने के लिये पहुँच जाते थे। ये धोनी का जुनून ही था जो उन्हें किसी भी परिस्थिति में, चाहे वो exam हो या 9 से 6 की job, क्रिकेट की प्रैक्टिस करने से नहीं रोक पाया और अपने इसी जुनून की वजह से उन्होंने क्रिकेट की बुलन्दियों को छुआ।

 

2. बड़े सपने देखों और उन्हें पूरा करो। (Dream big and make them come true)

सपने सभी देखते हैं और बड़े-बड़े सपने देखते हैं। लेकिन हर कोई उन सपनों को पूरा नहीं कर पाता। अपने सपनों को कैसे पूरा करें? (How to fulfil our dreams) धोनी से आप ये बात सीख सकते हैं।

धोनी एक मध्यम वर्गीय परिवार से थे। उनके पिता एक पम्प ऑपरेटर थे। जो ये चाहते थे कि उनके बच्चे भी दूसरों की तरह मेहनत से पढ़ें और अच्छे नम्बरों से पास होकर एक अच्छी नौकरी करें। उनके पिता के मुताबिक, खेलकूद कभी भी किसी को सफल नहीं बना सकता, सिर्फ पढ़ लिखकर ही सफल बना जा सकता है।

लेकिन धोनी इस विचारधारा को नहीं मानते थें। उन्होंने क्रिकेट में कुछ बड़ा करने का सपना देखा। उसके लिये दिन रात मेहनत की। और उस सपने को पूरा किया। धोनी न केवल Indian cricket team में चुने गये बल्कि भारत के सबसे सफल कप्तान बने। उनकी कप्तानी में भारत ने  ICC (International Cricket Council)  द्वारा प्रायोजित तीनों तरह के World Cup जीतें। आज धोनी सफलता के उस मुकाम पर हैं, जहाँ पर पहुँचना सभी के लिये आसान नहीं है। लेकिन मुश्किल भी नहीं है। आप चाहें किसी भी क्षेत्र में हो, सबसे पहले एक सपना देखिये, फिर उसके लिये मेहनत कीजिए और फिर अपने सपने को पूरा कीजिए।

 

इसे भी पढ़ें  : Jack Ma : 50 से भी ज्यादा बार फेल होने के बाद बनाई अलीबाबा कंपनी

 

3. कुछ नया सीखने की ललक। (Urge to learn something new)

कुछ नया सीखना सफल लोगों की आदत होती है। आप भरोसा करें या ना करें, अगर आपको  सफलता के बारे में अपना mindset बदलना है तो आपको कुछ नया सीखने की आदत डालनी ही होगी।

क्रिकेट में धोनी का एक trademark shot है, जिसे Helicopter Shot के नाम से जाना जाता है। लेकिन ये shot उनका खुद का नहीं है। एक मैच के दौरान उन्होंने अपने दोस्त को ये shot खेलते देखा। वह बल्ले के घुमाव (swing of bat) को देखकर बहुत हैरान हुये। उन्होंने तुरन्त अपने दोस्त को ये shot सिखाने के लिये बोला। यह उनके सीखने की ललक को दर्शाता है। सफल लोग सीखने के लिये हमेशा भूखे रहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कहाँ और किससे सीख रहे हैं।

आप भी कुछ नया सीखने की आदत बना सकते हैं। उसके लिये आप किताबें पढ़ सकते हैं, internet पर पढ़ सकते हैं, प्रेरणादायक वीडियो देख सकते हैं।

 

4. अपने दिल की आवाज को सुनो। (Listen to your heart)

बहुत कम लोग होते हैं जो अपने दिल की आवाज को सुनते हैं और उसके अनुसार निर्णय लेते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी हमेशा अपने दिल की बात सुनते हैं और यही कारण है कि वे आज इतने सफल हैं। बचपन में जब उनके पिता उनसे खेलकूद छोड़कर, पढ़ाई पर ध्यान देने के लिये कहते थे, तब भी उनका ध्यान क्रिकेट पर रहता था। जब रेलवे में TC की post पर उनकी नौकरी लगी तो उनके पिता और परिवार वाले बहुत खुश थे। उन सब की खुशी के लिये उन्होंने job join कर ली।

लेकिन कुछ समय बाद उनको लगने लगा कि नौकरी की वजह से उनके खेल पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। उस समय उनके सामने दो रास्ते थे। पहला ये कि आराम से परिवार और समाज की खुशी के लिये TC की नौकरी करते रहें या फिर अपने दिल की बात सुने और नौकरी छोड़कर अपने खेल पर focus करें। उन्होंने अपने दिल की बात सुनी और नौकरी छोड़ दी।

जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब एक तरफ घर परिवार, समाज की बातें होती हैं और दूसरी तरफ अपने दिल की बात। अगर आप जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं और आपके अन्दर जुनून है और खुद पर भरोसा है तो हमेशा अपने दिल की आवाज सुनें और खुद को साबित करें।

 

इसे भी पढ़ें  : Nick Vujicic : बिना हाथ पैरों के इस शख्स ने हर असंभव चीज को बनाया संभव

 

5. रिस्क लेना। (Take risk)

जिंदगी में हमेशा वो ही नहीं होता जो आप चाहते हो। जिंदगी में कई बार ऐसी परिस्थितियाँ आती हैं जब आपको रिस्क लेने पड़ते हैं। बिना रिस्क लिये आप जिंदगी में सफल हो ही नहीं सकते। कभी-कभी बहुत सी सफलतायें जिंदगी में रिस्क लेने के बाद ही मिलती हैं।

धोनी ने कई बार मैदान पर ऐसे फैंसले लिये हैं जिनमें बहुत रिस्क था और वो जानते भी थे कि अगर वो गलत साबित हुये तो उनको आलोचना का शिकार भी बनना पड़ेगा।

2007 के T-20 world cup final match के last over में पाकिस्तान को जीतने के लिये 12 रन चाहिये थे। और मिस्बाह उल हक उससे पहले ओवर में 3 छक्के लगाकर आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। सबको लग रहा था कि पाकिस्तान आराम से मैच जीत जायेगा। अंतिम ओवर में धोनी ने अनुभवी गेंदवाजों की जगह पर नये खिलाड़ी जोगिन्दर शर्मा को गेंदबाजी करने के लिये बुलाया। उनके इस फैंसले से बहुत से लोगों को निराशा और हैरानी हुयी, क्योंकि ये एक बहुत बड़ा रिस्क था और भारत world cup हार सकता था। लेकिन धोनी को खुद पर भरोसा था और उन्होंने रिस्क लिया। ओवर की दूसरी गेंद पर ही मिस्बाह ने छक्का मार दिया तो सबको लग गया कि भारत अब मैच हार गया। धोनी ने जोगिन्दर से बात की और अगली ही गेंद पर जोगिन्दर ने मिस्बाह को catch out करा दिया। भारत ने मैच के साथ पहली बार T-20 world cup भी जीत लिया था। उसके बाद सबको धोनी का फैसला सही लगा। ये उनके रिस्क लेने के कारण ही हुआ कि भारत T-20 world cup जीत गया।

 

6. खुद पर भरोसा करना। (Believe on yourself)

खुद पर भरोसा करना धोनी की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी वजह से ही वे आज सफलता की बुलन्दियों पर हैं। अगर आप खुद पर भरोसा करते हैं तो आप जिंदगी में कुछ भी हांसिल कर सकते हैं। आप धोनी से ये बात सीख सकते हैं। World cup final match से पहले धोनी ने सात मैचों में 31, 34, 19, 12, 22, 7 और 25 रन बनाये थे। फाईनल से पहले वह कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाये थे। वह बिल्कुल out of form थे। फिर भी वह फाईनल मैच में युवराज से पहले खेलने आये, जबकि युवराज सिंह बहुत अच्छी form में थे। लेकिन उन्हें पता था कि वह मुथैया मुरलीधरन को ज्यादा बेहतर तरीके से खेल सकते हैं। उन्हें खुद पर भरोसा था कि वह मैच जिता देंगे और 10 ball शेष रहते हुये उन्होंने छक्का मार कर मैच के साथ-साथ World Cup भी जीत लिया। ये होती है खुद पर भरोसा करने की ताकत।

 

7. कठोर निर्णय लेना। (Take tough decisions)

जिंदगी में कई बार ऐसे हालात आते हैं जब आपको कुछ कठोर निर्णय लेने होते हैं। निर्णय लेने की क्षमता आपके अनुभव, ज्ञान और परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

2011 के World Cup से कुछ पहले सीनियर खिलाड़ी फील्डिंग में बहुत खराब थे और युवा खिलाड़ियों के मुकाबले slow थे। धोनी जानते थे कि अगर World Cup जीतना है तो उन्हें एक युवा टीम चाहिए। उन्होंने एक कठोर निर्णय लिया और द्रविड़, लक्ष्मण और गांगुली को टीम से बाहर करने का फैसला लिया। उनके इस फैसले से चयन समिति के बहुत से लोग नाखुश और नाराज हुये और उनकी बहुत आलोचना हुई। उनके इस फैसले से उनकी कप्तानी जा सकती थी। लेकिन जब उन्होंने 28 साल बाद भारत को World Cup जिताया तो सब उनसे खुश थे।

इसलिये जब भी आप कोई कठोर निर्णय लें, तो पहले वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से उसका फायदा और नुकसान देखें। आपने वो निर्णय क्यों लिया, उसे लिखकर रखें। निर्णय आपकी जिंदगी को प्रभावित करते हैं। एक निर्णय आपकी जिंदगी बदल सकता है। इसलिये अच्छी तरह सोच समझकर निर्णय लें।

 

8. असफलता का जश्न मनाना। (Celebrate failure)

अक्सर लोग जीतने का जश्न मनाते हैं और हारने का गम। बहुत कम लोग अपनी हार या असफलता को celebrate करते हैं। धोनी उनमें से एक हैं। जब धोनी का Under-19 Indian cricket team में चयन नहीं हुआ था, तब उनके दोस्त, परिवार वाले, रिश्तेदार सब दुःखी और उदास थे। लेकिन धोनी ने अपनी इस हार को celebrate करने का फैसला किया और अपने दोस्तों के साथ “समोसा पार्टी” करके जश्न मनाया।

उन्होंने ऐसा क्यों किया??

क्योंकि वह उन खिलाड़ियों के लिये खुश थे जिनका चयन हुआ था और उन्होंने जाना कि वे खिलाड़ी उनसे बेहतर थे और उन्हे Under-19 Indian cricket team  में select होने के लिये अभी और मेहनत करनी है।

इसलिये दूसरों की जीत पर भी खुश रहो और अपनी असफलताओं का अफसोस मनाने की बजाय जश्न मनाओ। और तब तक मेहनत करने रहो, जब तक आपकी असफलताएँ, सफलता में ना बदल जायें।

तो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में आपने महेन्द्र सिंह धोनी की 8 ऐसी आदतों, खूबियों और ताकतों (8 strength of Mahendra Singh Dhoni) के बारे में जाना, जिनकी वजह से आज वह सफल हैं, सफलता की बुलन्दियों पर हैं। उनकी सफलता से, उनकी जिंदगी से आप भी ये 8 बाते सीखकर, उन्हें अपनाकर, आप भी अपनी जिंदगी में सफल हो सकते हैं।

 

Related Articles :





If you like this article, please share it with your friends

4 thoughts on “MS Dhoni Biography in Hindi : महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय हिंदी में”

  1. पहले मैं आपको बता दु की मै तो धोनी sir का बहुत बड़ा फैन हु और अपने बहुत ही अच्छा पोस्ट शेयर किया बहुत पावरफुल पोस्ट ह जो पड़ेगा उसे जरूर मोटिवेशन मिलेगा इस पोस्ट को लिखने और शेयर करने के लिए thnks

Leave a Comment