Manya Singh Biography : मान्या सिंह की जीवनी

If you like this article, please share it with your friends

Femina Miss India 2020/Manya Singh Biography : मान्या सिंह की जीवनी : Hello Friends, आईये हम आपको एक प्रेरणादायक कहानी (Manya Singh Biography in Hindi) बताने वाले हैं। इस लेख में एक ऐसी मिसाल मजबूत इन्सान की बात करने वाले हैं। जो आज युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल बन गयी हैं। अगर हमारे अन्दर विश्वास जिंदा है तो हम कुछ भी कर सकते हैं। जरुरत है तो बस कड़ी म्हणत और लगन की। आपको कोई भी नहीं रोक सकता। जी हा दोस्तों तो हम बात कर रहे हैं Femina Miss India 2020 MANYA SINGH की।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो कृप्या इसे Share करें और सभी नयी पोस्ट अपने Mail Box में प्राप्त करने के लिए कृप्या इस ब्लॉग को  Subscribe करें।

manya-singh-biography-in-hindi

1) मान्या सिंह की जीवनी

“कोयला कैसे हीरा बना”। वह Advertisement (विज्ञापन) New Rin Bar Chamakte Rehna तो आपको याद ही होगा। जिसमें एक युवा लड़की चमकदार सफेद शर्ट पहने हुए पहले दिन अपने नए ऑफिस में ऑटो रिक्शा से जाती हैI जब उससे उसकी पसंद की सवारी के बारे में पूछा जाता है तो वह फख्र से बताती है ऑटो। जिस ऑटो से वो अपने पहले दिन ऑफिस जाती है वो ऑटो ड्राइवर उसके पिता हैं। इस विज्ञापन ने बहुतों के दिलों को छुआ। अब ऐसी ही एक कहानी हकीकत बनकर 2020 में सामने आई थी। जी हम किसी और की नहीं नयी VLCC Femina Miss India 2020 MANYA SINGH की बात कर रहे हैं। आईये हम उनकी ज़िंदगी से जुडी बातें बताते हैं। यह बात अपने आप में एक मिसाल है।

VLCC Femina Miss India प्रोतियोगिता जो कि हर साल चर्चा का विषय होता है। लेकिन 2020 में जिस वजह से यह सुर्खियों में था, शायद ही पहले कभी ऐसा हुआ होगाI जैसा कि आपको पता ही होगाI तेलंगाना (Telangana) की मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) ने VLCC Femina Miss India 2020 का खिताब जीता था।

अपने जीवन में सफल होना बेहद मुश्किल काम होता हैI लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद जीवन में ऊंचाईयां कैसे हासिल की जाती हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं मान्या सिंह। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की बेटी हैं मिस मान्या सिंह। हम आपको यह बता दें कि मान्या सिंह वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप चुनी गई हैं। मान्या के पिता एक ऑटो रिक्शा चालक हैं और उनका जीवन काफी मुश्किलों में बीता है। आईये हम आपको बताते है की मान्या का अब तक का सफर कैसा रहा।

 

2) मान्या सिंह का जन्म / पारिवारिक जीवन

मान्या सिंह का जन्म 25 मार्च 2001 को कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में एक सामान्य हिन्दू परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम ओमप्रकाश सिंह और माता का नाम मनोरमा देवी है। इनके पिता एक रिक्सा चालक है और माता एक ब्यूटी पर्लर की दुकान में काम करती है। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह ने कुशीनगर के हाटा में मकान बनवाया है। इन्हीं से इनके परिवार का गुजारा होता है। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह 25 साल से ऑटो चला रहे हैं। मान्या के परिवार में मान्या का एक छोटा भाई है जिसकी अभी शिक्षा चल रही है।

उनका यह सफर काफी मुश्किल से भरा थाI मान्या आगे बताती हैं कि कई रातें ऐसी भी गुजरी है जब बिना खाना और नींद की बीती हैI लेकिन मेरे माता- पिता ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया। हमेशा पैशन को फॉलो करने के लिए कहा। मान्या बताती हैंI मान्या 14 साल की उम्र में घर से भाग गई थी। मान्या बताती हैं कि दिन के वक्त मैं पढ़ाई करती थी और शाम को बर्तन धोती थी। रात के वक्त कॉल सेंटर में काम करती थी। रिक्शा का किराया बचाने के लिए मैं काफी दूर तक चलती थी।

 

3) मान्या सिंह की शिक्षा

मान्या सिंह के पास किताबे खरीदने के पैसे नहीं हुआ करते थेI लेकिन उस समय मेरी किस्मत ने मेरा साथ दिया। मान्या सिंह बताती हैं की उनकी डिग्री दिलाने के लिए उनकी मां अपने गहने तक बेच दिए थे। इसके साथ मां ने कई और भी कठिनाइयों का सामना किया था। पैसों की कमी होने के कारण वह कक्षा 3 से 8 तक स्कूल भी नहीं जा सकी थी।

मान्या सिंह ने 10वीं की परीक्षा दी और 80% अंक हासिल कियेI 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरुस्कार भी मिला है।

मान्या बचपन से ही मेहनती और होशियार छात्र थीI जिसका परिणाम आज सबके सामने आ चूका है। मान्या जिस भी काम को करने का सोच लेती है, वह पूरा करके ही मानती हैं। मान्या सिंह ने अपनी हाई स्कूल की परीक्षा महाराष्ट्र के कोलाहपुर के एक स्कूल से 80% अंको के साथ पास की थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स मुंबई (Thakur College of Science and Commerce, Mumbai) से पूरी की है।

 

4) VLCC Femina Miss India 2020 मान्या सिंह का संघर्ष

मान्या सिंह (Manya Singh) ने VLCC Femina Miss India 2020 का खिताब तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया थाI मिस इंडिया के स्टेज तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने सपने को कभी मरने नहीं दियाI उन्होंने बताया, ‘मैंने भोजन और नींद के बिना कई रातें बिताई हैंI मैंने रिक्शे का किराया बचाने के लिए कई मील की दूरी पैदल तय की थी। उन्हें खून, पसीने और आंसुओं ने साहस दियाI

मान्या सिंह 14 वर्ष की उम्र में एक कॉल सेण्टर में काम भी किया था। उनके पास डेली बदल बदल कर पहनने के लिए कपड़े कम थे। उसके लिए कई किलोमीटर तक पैदल ही जाती थी, जिससे की पैसे बच सके। 16 वर्ष की उम्र में मान्या सिंह ने पिज़्ज़ा हट में भी काम किया और वहां पर बर्तन भी धोये हुए हैं।

‘मान्या ने 6-7 साल पहले ही तय कर लिया था कि उसे मिस इंडिया बनना है। एक दौर ऐसा भी आया था, जब वह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी लेकिन गेटमैन ने बाहर से उसे वापस कर दिया था। यह मोड़ उनके लिए निराश कर देने वाला था। लेकिन वह इससे टूटी नहीं बल्कि लगातार मेहनत करती रही। वह अपनी खराब वित्तीय स्थिति के कारण अपने सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए कक्षाएं नहीं ले सकती थी। वह महिला मॉडल का अवलोकन करती थी और YouTube वीडियो के माध्यम से कैटवॉक सीखती थी। उन्होंने तय कर लिया था कि एक दिन यहां जरूर जाऊंगी।

मान्या ने जब पहली बार अपने पैरंट्स से कहा था कि वह मिस इंडिया बनना चाहती हैं तो उनकी मां ने उनसे कहा था कि कभी औकात से बढ़कर सपने नहीं देखने चाहिए। लेकिन मान्या ने उन्हें भरोसा करने को कहा था। मान्या कहती हैं कि जितने बड़े सपने उतनी मुश्किलें आएंगी लेकिन अपने सपनों पर भरोसा जरूर बनाए रखना चाहिए। मान्या की मां मुंबई के एक सलून में हेयर ड्रेसर हैं।

वह मॉडलिंग, नौकरी, पढ़ाई और जिम सब एक साथ करती थी। इतनी मेहनत की कि उसके हाथ में छाले पड़ जाते थे। उसी हाथों से जब उसने क्राउन को छुआ था तो आंसू निकल आए।

 

5) मिस मान्या सिंह का करियर

  • Campus Princess की रूप में मान्या ने 10 से भी अधिक बार ब्यूटी पेजेंट के लिए ऑडिशन दिया लेकिन वह उनमें से किसी में भी पहले राउंड को क्लीयर नहीं कर पाई।
  • उन्होंने टाइम्स फैशन वीक और लैक्मे फैशन वीक जैसे प्रसिद्ध फैशन शो में रैंप वॉक किया है।
  • उन्होंने अहिल्या फाइन सिल्वर ज्वेल्स सहित विभिन्न प्रिंट विज्ञापनों के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया है।
  • उन्हें 2020 में मिस इंडिया उत्तर प्रदेश के रूप में ताज पहनाया गया। मान्या ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 (VLCC Femina Miss India 2020) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और 10 फरवरी 2021 को उन्हें सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप घोषित किया गया।

 

6) VLCC Femina Miss India 2020 मान्या सिंह प्रेरणा का प्रतीक

मान्या कहती हैं कि वह लड़की की ताकत बनना चाहती हैं जो छोटे शहरों या कस्बों से हैं। जो भी लडकियां कुछ बड़ा करने के सपने देखती हैं उन्हें अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए की वह सब कर सकती हैं। वाकई मान्या की कहानी बताती है कि कुछ करने की ठान लो तो ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी भी ब्यूटी क्वीन बन सकती है। मान्या की कामयाबी समाज से मिडिल क्लास- अपर क्लास के बीच की दूरी मिटाता है। आपका बैकग्राउंड क्या है, आप कहाँ से आते हैं, कुछ मायने नहीं रखता मायने रखता है तो आपका ज़ज़्बा और जुनून। आपको अगर खुद पर पर विश्वास है तो आपके सपने पूरे हो सकते हैं।

“तू खुद की खोज में निकल, तू किसलिए हताश है, तू चल….तेरे वजूद को, समय को भी तलाश है….”

 

Related Articals :-

 





If you like this article, please share it with your friends

2 thoughts on “Manya Singh Biography : मान्या सिंह की जीवनी”

Leave a Comment