Signs Shows You are Falling in Love : 60 इशारे जो बतायेंगे कि आपको प्यार हो गया है

If you like this article, please share it with your friends

प्यार के इशारे (Pyar ke ishare hindi me), (Signs Shows You are Falling in Love) आपको किसी से प्यार हो गया है|सच्चे प्यार के इशारे (sachche pyar ke ishare), सच्चे प्यार की निशानियाँ (sachche pyar ki nishaniyan), सच्चे प्यार के लक्षण (sachche pyar ke lakshan), love sign in hindi.

60-signs-which-shows-you-are-falling-in-love-in-hindi

 

प्यार कुदरत का दिया हुआ वह खूबसूरत तोहफा है जो जिन्दगी में एक बार सभी को मिलता है। इसके एहसास से कोई भी अनछुआ नहीं रह सकता। कुछ लोगो के जीवन में बहुत जल्दी प्यार की बहार आ जाती है जबकि कुछ लोगों की जिन्दगी में प्यार थोड़ा देर से आता  है। किसी को किसी से कब और कहाँ प्यार हो जाये ये कहा नही जा सकता। लेकिन जब किसी को किसी से प्यार होता है तो जिन्दगी में बहुत सारी चीजें बदल जाती हैं।

प्यार का एहसास हमारी सोच के साथ साथ हमारी रोज की दिनचर्या पर भी असर डालता है। जब हमें प्यार होता है तो कुछ चीजें हमें बहुत अच्छी लगने लगती हैं। प्यार में इंसान कभी कभी बड़े बेवकूफी वाले काम भी कर देता है जिससे वो मजाक का पात्र भी बन जाता है। प्यार में कभी कभी इंसान बहुत खुश रहता है तो कभी कभी बहुत गम्भीर हो जाता है। कभी कभी उसे लगता है कि वो दुनिया का मुश्किल से मुश्किल काम भी कर सकता है तो कभी कभी उसका काम में मन ही नही लगता है। और भी ऐसे बहुत से लक्षण हैं जो प्यार होने के बाद दिखाई देने लगते हैं।

प्यार क्या है?  इसके बारें में पहले ही बता चुका हूँ। आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ प्यार के लक्षणों के बारें में।

इसे भी पढ़ें – प्यार क्या है?  क्यों होता है किसी से प्यार?

आईये देखते हैं कि क्या होता है जब इंसान प्यार में होता है ?

1. जब इंसान प्यार में होता है तो ज्यादातर अपने प्यार के बारे में ही सोचता रहता है। उसके हर ख्याल, उसकी हर याद में सिर्फ वो ही होता है जिससे वो प्यार करता है।

2. उससे चाहे फोन पर कितनी ही बातें कर ले, लेकिन फिर भी उससे बार बार बात करने को मन करता है।

3. फ़ोन पर बात करने के बाद भी उसे मैसेज करते हैं, whats app पर chat करते हैं।

4. उससे रोजाना मिलने को मन करता है और ऐसा मन करता है कि वो हर पल बस हमारे पास रहे, हमारे साथ रहे, हमारी आँखों के सामने रहे।

5. अगर एक दिन भी उससे बात न हों, या एक दिन उससे मिलना न हो तो जान निकल जाती है, मन घबराने लगता है, बेचैनी होने लगती है और किसी काम में मन नही लगता है।

6. उसका फोन, मैसेज, मेल आने का इंतजार रहता है। फोन की हर रिंगटोन, हर मैसेज टोन पर मन उछलने लग जाता है कि उसी का होगा।

7. चाहे घर पर हों, ऑफिस में हो या कहीं और हों, ध्यान हमेशा उसी के ख्यालो में डूबा रहता है।

8. उसकी हर बात अच्छी लगने लगती है। उसकी बेवकूफी भरी हरकते भी भाने लगती हैं।

9. उसके अन्दर कोई कमी नहीं दिखती। उसकी सारी कमियों, सारी गलतियों पर प्यार आने लगता है।

10. ऐसा लगने लगता हैं कि वो बस उनके लिए ही बना हैं उसके साथ सारी ज़िंदगी गुज़ारना चाहते हैं तथा अगले सात जन्मों तक की भी प्लानिंग कर लेते हैं।

11. लैला-मजनूं , हीर-राँझा, सोहिनी-महिवाल, शीरी-फरहाद role model बन जाते हैं।

12. अगर वो साथ में ऑफिस में काम करते हैं या स्कूल, कॉलेज में साथ में पढ़ते हैं तो बार बार किसी बहाने से उनको देखते हैं या बात करने की कोशिश करते हैं।

13. कोई उसकी जरा सी भी बुराई कर दे तो बहुत बुरा लगता है। और बुराई करने वाले से झगड़ा तक कर लेते हैं।

14. अपने प्यार से चाहे कितनी भी बहस हो जाये, चाहे कितना भी झगड़ा हो जाये, Last में सब कुछ Normal हो जाता है।

15. उसकी गैरमौजूदगी में अधूरापन सा महसूस होता है, बार बार नजरें उसी को ढूढ़ती रहती है।

16. कहीं पर भी अकेले जाना अच्छा नही लगता। ऐसा मन करता है कि सभी जगह पर वो साथ में जायें।

17. रोमांटिक गाने सुनना शुरू कर देते हैं। रोमांटिक Movie देखना अच्छा लगने लगता है।

18. Movie देखते हुए फिल्म के हीरो की जगह खुद की कल्पना करने लगते हैं।

19. रोमांटिक गानों के हर बोल Movie का हर रोमांटिक सीन खुद के लिए महसूस होने लगता है।

20. उसके साथ वक्त गुजारना अच्छा लगता है। उसके बिताया हुआ वक्त पलक झपकते ही बीत जाता है। सारें दिन का वक्त भी कम लगने लगता है।

21. उसके दुखी होने पर खुद भी दुखी हो जाते हैं। ऐसा मन करता है कि किसी भी तरह से बस उसका दुःख दूर कर दें।

22. उसको देखकर चेहरे पर रौनक आ जाती है।

23. हर पल उसे खुश करने के काम करते रहते है या उसे खुश करने के बहाने ढूँढते रहते हैं।

24. उसकी ख़ुशी के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते है।

25. फोन पर नंबर किसी और का लगाते हैं लेकिन घंटी उसकी बज जाती है जिससे प्यार करते हैं।

26. उसके बिना जिन्दगी बेकार लगने लगती है। ऐसा लगने लगता है कि उसके बिना जी नहीं पायेंगे।

27. उसके पालतू कुत्ते, बिल्ली सब अच्छे, लगने लगते हैं, प्यारे लगने लगते हैं। और उसके सामने उन्हें बिना मतलब भी चूम लेते हैं।

28. उसके परिवार के लोग अच्छे लगने लगते है, भले ही उसके परिवार के लोग आपको पसन्द ना करते हों।

29. प्यार भरे गाने, शेर, शायरी, गजल बहुत डूब कर सुनते हैं। ऐसा लगने लगता है कि जैसे हर एक लाइन बस उन्ही के लिए लिखी गई है।

30. शेर, शायरी, गजल, लिखना शुरू कर देते हैं। अंदाज शायराना हो जाता है।

31. उसका किसी और के साथ बात करना या किसी और के साथ कहीं आना जाना बुरा लगता है, जलन होने लगती है।

32. अपना बर्थ डे भले ही याद न रहे लेकिन उसका बर्थ डे हमेशा याद रखते हैं।

33. अखबारों में, किताबो में या इंटरनेट पर लव टिप्स और Love Stories पढने में रूचि लेने लग जाते हैं।

34. अपने E-Mail ID, कंप्यूटर आदि का Password उसके नाम पर रख देते हैं।

35. दिन मे कई बार शीशा देखने लग जाते हैं, अपने Looks पर ध्यान देने लग जाते हैं।

36. अगर उससे मिलने जाना हो तो तय समय से बहुत पहले पहुँच जाते हैं।

37. चाहे जाना कहीं पर भी हो लेकिन जाते उसी की गलियोँ से गुजरकर हैं।

38. कम्पनी में अगर बॉस डांट भी दे तो भी बुरा नहीं लगता।

39. इंटरनेट पर उसके नाम का अर्थ ढूढना शरू कर देते हैं।

40. उसकी पसन्द के कपड़े पहनना शरू कर देते हैं।

41. कहीं पर भी उसका जिक्र होने पर चेहरे पर रौनक बढ़ जाती है।

42. जहाँ जहाँ उसका आना जाना है वहाँ पर मंडराना शरू कर देते हैं।

43. भगवान में आस्था बढ़ जाती है। मंदिर, मजारों पर जाकर मन्नत माँगना शरू कर देते हैं।

44. दोस्तो से झूठ बोलना शरू कर देते है। दोस्तों के साथ कहीं आना जाना, खेलना या उठना बैठना कम कर देते हैं।

45. पब्लिक प्लेस, रेस्टोरेंट आदि में एक दूसरे को छेड़ते है और ये भी भूल जाते हैं कि आपके आस पास और लोग भी मौजूद हैं।

46. अगर रास्ते में अपने दोस्त के साथ हो और वो मिल जाये तो दोस्तों को छोड़कर उसके साथ चल देते हैं।

47. उसकी नजरों में अच्छा बनने की कोशिश करने लगते हैं।

48. रेस्टोरेंट में उसकी पसंद का खाना तथा उसकी पसंद की कोल्डड्रिंक पीते हैं चाहे वो चीजें खुद को पसंद ना हो।

49. दिन की शुरुआत उससे बात करके होती है तथा उसको Good Night बोलने के बाद ही सोने जाते हैं।

50. Facebook, Whats app पर रोमांटिक Status डालते हैं तथा Love या Motivational बातें Share करते हैं।

51. Whats app पर मैसेज करने के बाद बार बार ये चेक करते हैं कि अभी पढ़ा हैं कि नहीं, अभी तक blue tick क्यों नहीं हुआ?

52. उसके मना करने के बावजूद भी उसके फोन में रिचार्ज करवाते हैं।

53. उसके किसी भी काम के लिए मना नहीं करते चाहे काम कितना भी मुश्किल क्यों ना हो।

54. अगर Shopping करने जा रहे हैं तो सारा सामान खुद उठाते हैं।

55. अगर सड़क पर चल रहे हैं तो उसे किनारे की ओर रखते हैं और खुद सड़क की ओर चलते हैं।

56. सड़क पार करते समय उसका हाथ पकड़कर सड़क पार करवाते हैं।

57. चाहे खुद को दो घंटे का इंतजार करना पड़े लेकिन उसे एक मिनट का भी इंतजार नहीं करवाते हैं।

58. रेस्टोरेंट, Shopping का बिल, किराया सभी खुद pay करते हैं।

59. सड़क पर चलते हुए एक दूसरे को Touch करने की कोशिश करते हैं।

60. जब भी मिलने जाते हैं तो उसकी पसंद की चॉकलेट, Cold Drink, Fruit, या अपने हाथ से कुछ बनाकर लेकर जाते हैं।

—————

दोस्तों, तो ये कुछ ऐसे लक्षण हैं जो प्यार करने वालों में दिखाई दे जाते हैं। और भी बहुत सारे लक्षण हो सकते हैं। इनमे से कुछ लक्षण लड़के तथा लडकियाँ दोनों के लिए हैं तथा कुछ लक्षण ज्यादातर लड़कों के लिए हैं। ये जरुरी नहीं कि ये सभी लक्षण हर एक के लिए समान  ही हों। अलग अलग लोगों में अलग लक्षण हो सकते हैं।

तो दोस्तों अगर आपके अन्दर भी इनमे से किसी के लिए कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो समझ जाना चाहिए कि आप प्यार की गिरफ्त में आ चुके हैं। बस आपको ये ध्यान रखना है कि अगर ये सिर्फ कुछ समय के लिए है तो ये Attraction हो सकता है लेकिन अगर लगातार बार बार आपको ऐसा महसूस हो रहा है तो आपका प्यार गहरा होता जा रहा है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो कृप्या इसे Share करें और सभी नयी पोस्ट अपने Mail Box में प्राप्त करने के लिए कृप्या इस ब्लॉग को  Subscribe करें।

Related Posts :-





If you like this article, please share it with your friends