बकेट लिस्ट कैसे बनाएं? (How to make bucket list hindi?)

If you like this article, please share it with your friends

How to make bucket list hindi : अपने पिछले article में मैंने आपको बताया था कि “Bucket List क्या है और यह क्यों जरूरी है?” इस आर्टिकल में मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि बकेट लिस्ट कैसे बनाएं? (How to make a bucket list? / Bucket List kaise banaye),  बकेट लिस्ट कै, से बनाते हैं (Bucket list kaise banate hain?)

इसे भी पढ़ें  : बकेट लिस्ट क्या है और ये क्यों जरूरी है?

दोस्तों, बकेट लिस्ट बनाने का कोई निश्चित टाइम नहीं होता है। ये भी जरुरी नहीं की ये लिस्ट आपको नए साल या 1 जनवरी को ही बनानी है। जब आप अपनी लाइफ में कुछ नया और रोमांचक करने का मन बना लें, तभी ये लिस्ट बना सकते हैं। जो लोग bucket list के बारे में जानते हैं, तो उन्हें पता होगा कि यह कैसे बनाई जाती है? लेकिन जिन्होंने कभी इसके बारे में नहीं सुना या कहीं नहीं पढ़ा, तो उन्हें थोड़ी problem हो सकती है कि इसे कैसे बनाएं?

Bucket list बनाना बहुत ही आसान है। आपको बस उन चीजों को, उन कामों को, उन ख्वाहिशों को, उन सपनों को एक कागज पर या एक डायरी में या अपने कंप्यूटर में लिखना है, जिन्हें आप अपनी जिंदगी में पूरा करना चाहते हैं लेकिन अभी तक कर नहीं पाए हैं। जैसे – scuba diving, sky diving, para gliding आदि। कभी कभी ये इतना आसान नहीं होता जितना लगता है। खासकर तब जब आप real में कुछ करना तो चाहते हैं लेकिन वह सही है या गलत यह नहीं समझ पाते हैं।

इसे भी पढ़ें  : क्यों कुछ लोग अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाते- 8 कारण

इसके लिए सबसे पहले जो भी आपके दिमाग में आ रहा है उसे लिख लें। उस समय बिल्कुल भी यह न सोचें कि यह काम आपको करना चाहिए या नहीं। बस लिख लें। ऐसा करके आप उन सभी कामों को, उन सभी सपनों को ईमानदारी से लिख पाएंगे, जिन्हे आप अपनी ज़िंदगी में पूरा करना चाहते हैं। ऐसा करके आप अपनी अंतरात्मा से बिल्कुल सच्चे और खुद के प्रति ईमानदार हो रहे हैं जो कि आपकी जिंदगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बात है।

इससे यह पता चल जाएगा कि आप वास्तव में क्या करना चाहते हैं और अगर आपने वह काम नहीं किया तो कभी ना कभी आपको उसका अफसोस जरूर होगा। मुझे लगता है कि इससे आपको वो list मिल जाएगी जो आप चाहते हैं। अगर फिर भी किसी को अपनी bucket list बनाने में problem आ रही है तो खुद से यह सवाल पूछें कि।

  1. अगर आपको पता हो कि आप कल मर जायेंगे, तो वो कौन से काम होंगे, जो आप आज करना चाहते हैं?
  2. अगर आपके पास unlimited time, unlimited money और unlimited resources हों, तो आप अपनी जिंदगी में क्या करना चाहेंगे?
  3. वह कौन से काम हैं, जो आप करना चाहते हैं लेकिन अभी तक नहीं कर पाए हैं?
  4. आपके सबसे बड़े goals और सपने क्या हैं?

किस क्षेत्र से सम्बन्धित Bucket List आप बना सकते हैं?/For which field can you make a Bucket List?

यहाँ मैं बकेट लिस्ट बनाने के लिए कुछ ऐसे areas पर focus करूँगा जिनसे सम्बन्धित list आप बना सकते हैं।

1. करियर (Career)

आपकी career से सम्बन्धित list थोड़ा मुश्किल हो सकती है क्योंकि कुछ goals थोड़ा time ले सकते हैं फिर भी आप list बनाइए कि आपको अपने करियर से related क्या achieve करना है? जैसे:-

  • अपनी company की top most position को प्राप्त करना।
  • अच्छा promotion पाना।
  • IAS, Engineer या Doctor बनना।

2. शिक्षा (Education)

आप शिक्षा से सम्बन्धित कोई goal ले सकते हैं। जैसे:-

  • Exam में 95% Marks लाना।
  • Gate, IAS, IPS या कोई और compaction exam को clear करना।
  • कोई नई degree लेना या नया कोर्स करना।

3. यात्रा (Travel)

मेरे हिसाब से यह सबसे आसान Goals हो सकते हैं। क्योंकि भारत में और भारत से बाहर भी बहुत सी ऐसी जगह हैं। जहां आप घूमने जा सकते हो। जैसे:-

  • किसी hill station या beach पर घूमने जाना।

दुनिया के सातों अजूबे (seven wonders) देखना।

  • चारों तीर्थ धाम देखना।
  • Snow fall या rain fall देखना।

इसे भी पढ़ें  : ये 6 काम आपकी जिन्दगी को बर्बाद कर सकते हैं।

4. साहसी और खतरनाक काम करना (Adventure/act daring and dangerous)

Adventure का भी अपना एक अलग मजा और रोमांच है। इससे सम्बन्धित goal भी आप अपनी bucket list में add कर सकते हैं। जैसे:-

  • Bungee jumping, sky diving, Scuba diving etc.
  • ऊंचे पहाड़ पर चढ़ना और वहां camp लगाना।
  • River rafting, para gliding करना।

5. परिवार (Family)

ऐसे बहुत सारे काम हैं जो अपने परिवार के साथ या परिवार के लिए कर सकते हैं। जैसे:-

  • अपने बच्चों तथा माता-पिता के साथ महीने में एक बार picnic पर जाना।
  • अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा तथा अच्छे संस्कार देना।
  • अपने परिवार के लिए health insurance policy लेना।

इसे भी पढ़ें  : 10 कारण जो बतायेंगे कि आप वो नहीं कर रहे जो आप करना चाहते हैं

6. सेहत (Health)

आप अपनी सेहत से जुड़ा कोई goal ले सकते हैं। जैसे:-

  • रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना।
  • अपना वजन घटाना या बढ़ाना।
  • Six-pack abs बनाना।

7. पैसों से जुड़ा (Financial)

Financial से जुड़े goals आपके bucket list में होनी ही चाहिए। जैसे:-

  • इमरजेंसी फण्ड बनाना।
  • अपने लोन को जल्द से जल्द खत्म करना।
  • करोड़पति बनना।

8. समाज सेवा (Social Service)

जब आप दिल से किसी के लिए कुछ करते हैं तो बड़े सुकून का एहसास होता है। आपकी bucket list में समाज सेवा से जुड़ा goal जरूर होना चाहिए। जैसे:-

  • Volunteer बनना।
  • किसी की जान बचाना।
  • किसी सामाजिक बुराई को खत्म करना।

इसे भी पढ़ें  : 75 विचार जो आपके सोचने का नजरिया बदल देंगे

तो दोस्तों, अब आपको पता चल गया होगा कि आपको अपनी bucket list कैसे बनानी है? तो देर मत कीजिए। कॉपी और पेन उठाइए और अपने goals, ख्वाहिशों को लिखना शुरु कर दीजिए। आप अपनी सुविधा के अनुसार short terms goals और long term goals बना सकते हैं। जैसे:-

  • अगले 3 महीनों में आप क्या करना चाहते हो?
  • अगले 1 साल में आप क्या करोगे?
  • अगले 5 साल में आप क्या करना या बनना चाहते हो?
  • अपनी जिंदगी में आप क्या क्या करना चाहते हो?

अब अपने goals को daily remind कीजिये। ऐसा नहीं है कि अपने list तो बना ली। लेकिन बनाकर भूल गए। आपको उस list को dedication के साथ fallow भी करना होगा। अपने समय और दिमाग को अपने goals को पूरा करने की दिशा में लगाना होगा। जैसे जैसे आप अपने goals को achieve करते जाएंगे, आपका focus और motivation बढ़ता जाएगा। आपकी जिंदगी में खुशियां और सुकून बढ़ता जाएगा। आपको अपनी जिंदगी को जीने का एक मकसद मिल जाएगा। आपको जिंदगी में मजा आना लगेगा।

तो दोस्तों, अपनी बकेट लिस्ट बनाइए और अपनी जिंदगी के जीने के तरीके को बदल दीजिए।

Best of luck.

 

Related Articals :-

 





If you like this article, please share it with your friends

Leave a Comment