123 Interesting Psychological Facts in Hindi : 123 रोचक मनोवैज्ञानिक तथ्य

If you like this article, please share it with your friends

We are providing Interesting Psychological Facts in Hindi, psychological facts about daily life to family and friends to know more about common facts in Hindi.

Interesting psychology facts in hindi

 

इंसानी व्यवहार (human behavior psychology studies) शोध कर्ताओं के लिए हमेशा से ही शोध (research subject) का विषय रहा है। हर कोई यह जानना चाहता है कि सामने वाले के दिमाग (mind) में क्या चल रहा है?  इंसान के दिमाग को समझने के लिए रोजाना नये नये शोध (research about psychological facts) होते रहते है। इंसान के दिमाग को समझने के लिये किये जाने वाले अध्ययन को मनोविज्ञान (Psychology) कहा जाता है।

 

हर इंसान का दिमाग (human mind) अलग तरीके से काम करता है। फिर भी कुछ ऐसी बाते हैं जो ज्यादातर इंसानों में एक जैसी ही होती हैं। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको मनोविज्ञान के ऐसे ही 123 तथ्यों (123 psychology facts in Hindi) के बारे में बता रहा हूँ जो ज्यादातर सभी इंसानों के लिये एक जैसे ही हैं। आइये देखते हैं।

 

इसे भी पढ़ें  : 75 विचार जो आपके सोचने का नजरिया (change the way you thinking) बदल देंगे

इसे भी पढ़ें  : 57 सवाल जो निश्चित रूप से आपकी जिन्दगी को बदल (change your life) देंगे

 

रोचक मनोवैज्ञानिक तथ्य। (Interesting psychological facts in Hindi)

 

  1. इंसान की मौत (Human death) दिल टूटने (heartbreak) से भी हो सकती है।
  2. केवल 2% महिलाएं ही खुद को सुंदर बताती हैं।
  3. जो लोग खुद से बात करते हैं, वे स्वभाव से स्मार्ट(smart by nature) होते हैं।
  4. पुरुषों की तुलना में महिलाएं बेहतर multi tasker होती हैं।
  5. हम एक बार में केवल 3-4 चीजों को ही याद कर सकते हैं।
  6. जिस वक़्त हम खुश होते हैं, उस वक़्त हमें कम नींद आती (we get less sleep) है।
  7. हम दिन की तुलना में रात को ज्यादा आसानी से रो (cry more easily) सकते हैं।
  8. महिलाएं पुरुषो की तुलना में ज्यादा चेहरे याद रख(Women can remember more faces) सकती हैं।
  9. किसी भी तरह की आदत बनाने में औसतन 66 दिन लगते हैं।
  10. जब जब हम व्यस्त होते हैं तब तब हमें खुशी महसूस होती(feel happy when we are busy) है।
  11. 18 से 35 की उम्र तक व्यक्ति सबसे ज्यादा तनाव (maximum stress) में रहता है।
  12. महिलाएं पुरुषों के मुकाबले लगभग दोगुनी पलकें झपकाती हैं।
  13. दर्द और अकेलापन (Pain and loneliness) हमारे दिमाग के एक ही हिस्से की प्रक्रिया है।
  14. जब हम बहुत ज्यादा सोते हैं तो हमें और ज्यादा नींद आने लगती है।
  15. हम जिस तरह का संगीत सुनते हैं, हमें दुनिया वैसी ही लगने लगती है।
  16. प्यार दिमाग में होने वाली रासायनिक क्रियाओं का ही एक उदाहरण है।(Love is an example of chemical reactions in the brain.)
  17. अपनी ज़िन्दगी में हम जो सपने देखते हैं उसमें से 90 % हम भूल जाते हैं।
  18. जो लोग अधिक हंसते हैं, उनकी दर्द को सहने की क्षमता (tolerate pain) अधिक होती है।
  19. आपका दिमाग आधे से ज्यादा समय केवल पुरानी यादे दोहराता रहता है।
  20. आप किसी को पसंद करते हैं या नहीं, ये तय करने में सिर्फ 4 मिनट लगते हैं।
  21. 60% लोग अपने Life की negative चीज़ों से (negative things in life) दूर भागने के लिए music सुनते हैं।
  22. महिलाएं अच्छे sense of humour वाले पुरुषों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं।
  23. किसी सत्य घटना (true event) से ज्यादा किसी अफ़वाह पर लोगों को जल्दी भरोसा हो जाता है।
  24. महिलाओं के लिए सेक्स अक्सर भावनात्मक होता है और पुरुषों के लिए शारीरिक।
  25. जो लोग सबसे अच्छी सलाह देते हैं वे आमतौर पर ज्यादा समस्याओं (most problems) से घिरे होते हैं।
  26. जब किसी को नया पेन लिखने को दिया जाये तो 17% लोग पहले अपना नाम लिखेंगे।
  27. आप किसी के लिए feelings को जितनी ज्यादा छुपाओगे, वो उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी।
  28. दुनिया का सबसे उदास देश फ़्रांस है, जहा हर 5 में 1 व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार (most depressed country in the world) है।
  29. अक्सर लोग किसी काम को करने से ज्यादा उसके बारे में सोचकर ज्यादा खुश होते हैं।
  30. यदि कोई असामान्य तरीके से खाना खाता है तो वह किसी बात को लेकर बहुत चिंतित(always worried about something) है।
  31. तेज बुद्धि और उच्च IQ स्तर वाले लोगों की रात में देर से सोने (sleep late at night) की संभावना अधिक होती है।
  32. हमारा मन किसी भी तरह के rejection को शारीरिक दर्द के तौर पर ही महसूस करता है।
  33. जिन लोगों में self confidence कम होता है वो अक्सर दूसरों में बहुत कमियां निकालते हैं।
  34. दुनियाँ में 85% लोग सोने से पहले वो सब सोचते हैं, जो वो अपने जीवन में करना चाहते हैं।
  35. ख़ुशी का पहला आँसू दाहिनी आँख से और दुःख का पहला आँसू बाईं आँख से निकलता है।
  36. जो लोग बहुत कसमें खाते हैं, वे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा ईमानदार और वफ़ादार(honest and loyal) होते हैं।
  37. जो इंसान झूठ बोलने में माहिर होता है, वे दूसरों के झूठ का पता लगाने में भी माहिर होता है।
  38. जो लोग आशावादी (optimistic) होते है वो लोग निराशावादी (pessimistic) लोगो से अधिक समय तक जीवित रहते हैं।
  39. हमारी जीभ की लंबाई का सीधा सम्बन्ध हमारी यौन जिज्ञासा या sexual curiosity से होता है।
  40. यदि दोस्ती 7 साल से अधिक की है, तो इसके जीवन भर चलने की बहुत अधिक संभावनाएं हैं।
  41. सुबह सूर्य के रोशनी में ज्यादा समय बिताने वालों को stress और depression कम होता है।
  42. जब भी आप किसी चाहने वाले को याद करते हैं, तो आपका मन अचानक उदास(feeling sad) होने लगता है।
  43. जब कोई पूरे आत्मविश्वास और सच्चाई के साथ बात करता है तब वो अधिक आकर्षक लगता है।
  44. यह देखा गया है कि अपने आप से ज्यादा दूसरों पर पैसा खर्च करने से ज्यादा ख़ुशी(brings more happiness) मिलती है।
  45. भविष्य के बारे में आशावादी होने से भविष्य में चिंता और बीमारी (anxiety and illness) की संभावना कम हो सकती है।
  46. एक सर्वे (survey) के अनुसार 72% लोगो के दिमाग में creative ideas बाथरूम में नहाते समय आते है।
  47. किसी joke पर हंसने के लिए हमारे दिमाग को पांच अलग-अलग हिस्सों में काम करना पड़ता है।
  48. अगर आप अपने पसंदीदा गाने (favorite song) को अपना अलार्म बना लेते हो तो आप उसे नापसंद करने लगते हो।
  49. किसी के साथ ज्यादा देर तक बात करने से उसके साथ प्यार में पड़ने (falling in love) की संभावना भी बढ़ जाती है।
  50. अगर लड़कियाँ आपको पसंद करती हैं तो वे आपको उन्हें घूरते हुए देखने पर भी पसंद करती हैं।
  51. अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा सोता है तो हो सकता है कि वो दुखी और अकेला महसूस कर रहा हो।
  52. जो व्यक्ति सभी को खुश करने की कोशिश करता है, वह खुद में बहुत अकेला और दुखी होता है।
  53. जब हमें अपनी किसी बात पर पूरा भरोसा नहीं होता है तो हम उस बात का बचाव करने लग जाते हैं।
  54. कुछ लोगों को सिर्फ 4 मिनट में प्यार हो जाता है। ये बात साइकोलॉजिकल तौर पर सिद्ध हो चुकी है।
  55. जिन महिलाओं के दोस्तों में पुरुषों की संख्या ज्यादा होती है वो ज्यादा cool और अच्छे मूड में रहती हैं।
  56. जिन लड़कियों का IQ level ज्यादा होता है, उनको लाइफ पार्टनर तलाशने में ज्यादा समस्या आती है।
  57. अगर आप हमेशा यही चिंता करते रहेंगे कि “लोग क्या सोचेंगे” तो आप कभी भी खुश नहीं रह सकते।
  58. एक व्यक्ति जो आमतौर पर परवाह नहीं करने का दिखावा करता है, वह सबसे ज्यादा परवाह करता है।
  59. जब लोग समूहों में बात करते हैं, तो 80% ये तय है कि वो किसी की बुराई या शिकायत कर रहे होते हैं।
  60. आप जितने ज्यादा ठन्डे कमरे में सोयेंगे, रात को उतना ही डरावना सपना आने का chance बढ़ जायेगा।
  61. जो लोग मूर्खतापूर्ण सवालों या स्थितियों पर तेजी से प्रतिक्रिया करते हैं वे स्वभाव से अधिक बुद्धिमान होते हैं।
  62. जो लोग ज्यादातर दूसरों की बुराई या आलोचना करते रहते हैं, उनके अन्दर आत्म-सम्मान की कमी होती है।
  63. आप कितनी भी कोशिश करने के बाद भी यह याद नहीं रख सकते कि आपका सपना कैसे शुरू हुआ था।
  64. जब हम किसी वस्तु को अपने अधिकार के तौर पर देखते हैं तो ज्यादा संभावना है कि हम उसे खरीद लेते हैं।
  65. जब आप किसी को दिल से पसंद करते हैं, तो उसके सामने झूठ बोलना आपके लिए बहुत मुश्किल होता है।
  66. लंबे समय तक अकेले रहना आपकी सेहत के लिए उतना ही बुरा है जितना कि एक दिन में 15 सिगरेट पीना।
  67. इंसान के लिए सबसे मुश्किल कार्यो में से एक है, खुद को समझाना “कि अब मुझे किसी की परवाह नहीं है” ।
  68. हमारे दिमाग को लंबे उबाऊ (boring) लेखों के बजाय छोटे और रोचक तरीके से लिखी जानकारियाँ पसंद हैं।
  69. किसी के साथ ज्यादा समय बिताने से आप उसकी आदते अपनाने लगते है, इसलिए सोच समझकर दोस्त बनाये।
  70. किसी प्रियजन का हाथ पकड़ने से हमारा तनाव कम हो सकता है और हम अधिक शांत और खुश महसूस करते हैं।
  71. सोने से पहले जिस आखिरी व्यक्ति का ख्याल आपके मन में आता है, वो आपकी ख़ुशी या दुःख का कारण होता है।
  72. यदि कोई व्यक्ति छोटी छोटी बातों पर भी ज्यादा हँसता है तो वो अपने आप को अंदर से अकेला महसूस करता है।
  73. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार जब आप थके हुए होते हैं, तब आपका मस्तिष्क ज्यादा रचनात्मक तरीके से काम करता है।
  74. जिन्होंने अपनी संपत्ति को खुद कमाया है, वो उन लोगों की तुलना में अधिक खुश हैं, जिन्हें संपत्ति विरासत में मिली है।
  75. हम उन चीजों या घटनाओं को जो हमें असहज करती हैं, बोलने की बजाय लिखकर आसानी से एक्सप्रेस कर पाते हैं।
  76. लोग सबसे समझदार शख्स की बात कभी नहीं सुनते, वो उनकी बात सुनते हैं, जो सबकुछ जानने का दिखावा करते है!
  77. किसी से बात करते समय अगर आप उसके नाम का इस्तेमाल करते हैं, तो वह आपको और ज्यादा पसंद करने लगेगा।
  78. जब हम लगातार नकारात्मक (negative) बातें सोचते रहते हैं तो हमारा शरीर बीमार की तरह महसूस करने लगता है।
  79. चॉकलेट खाने की लत और ऑनलाइन शॉपिंग करने की लत, स्मोकिंग, ड्रग्स और सेक्स की लत से भी खतरनाक होती है।
  80. जिन लोगों की humour या व्यंग्य को समझने की क्षमता अच्छी होती है, वे लोगों के दिमाग को पढ़ने में भी माहिर होते हैं।
  81. अपने दिमाग या मन को एक जगह पर स्थिर या शांत रखना बहुत कठिन है। हमारा दिमाग 30% समय भटकता ही रहता है।
  82. बुद्धिमान लोग औसत व्यक्ति की तुलना में कम दोस्त रखते हैं। व्यक्ति जितना होशियार होता है, उतना ही चयनात्मक होता है।
  83. हमारा मस्तिष्क एक boring काम को पल भर में मजेदार काम में बदल देता है, अगर हम सच में उस काम को करना चाहते हैं।
  84. रेस्टोरेंट अपने विज्ञापन में लाल, नारंगी और पीले रंगों का ही उपयोग करते हैं क्योंकि ये तीनो रंग हमें भूख का एहसास कराते हैं।
  85. आपका पसंदीदा गाना आपको इस लिए पसंद है क्योंकि वह आपकी जिंदगी की किसी भावनात्मक घटना के साथ जुड़ा होता है।
  86. जब आप किसी के करीब हो जाते हैं, तो जब आप उनके भेजे गए message पढ़ते हैं, तो आप अपने मन में उसकी आवाज़ महसूस करते हैं।
  87. हमारा दिमाग सपनों में अज्ञात चेहरों को नहीं देख सकता है। हमारे सपनों में देखे जाने वाले सभी चेहरों को हमने कहीं ना कहीं देखा होता है।
  88. कई रिसर्च में ये सामने आया कि ‘मई’ के महीने में पैदा होने वाले बच्चे अन्य महीनों में पैदा होने वाले बच्चों की तुलना में वजन में भारी होते हैं।
  89. नास्तिक लोग अधिक सेक्स करते हैं। वो ऐसा जुनून या आकर्षण की वजह से नहीं करते, बल्कि अपना वर्चस्व दिखाने के लिए ऐसा करते हैं।
  90. हम कभी भी अपने दिमाग को 100% लापरवाह नहीं बना सकते। दिमाग का कोई न कोई हिस्सा हमेशा अपने प्रति सतर्क रहता है।
  91. लोग जिस तरह से रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ व्यवहार करते हैं। उससे उनके व्यक्तित्व और चरित्र के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।
  92. यदि कोई इंसान किसी के बारे में सबसे ज्यादा बात (अच्छाई या बुराई) करता है तो इसका मतलब है वो उस इंसान से प्रभावित है।
  93. कई बार सामने वाला इंसान आपकी बात का इसलिए भी जबाब नहीं देता है क्योंकि उसे लगता है कि आप उसे समझने के लायक नहीं है।
  94. अगर किसी इंसान को कोई काम करने के लिए मना किया जाये तो वह इंसान सबसे पहले उसी काम को करने के बारे में जरूर सोचता है।
  95. जो couple अपने रिश्ते से खुश नहीं होते हैं, वे उन सिंगल लोगों की तुलना में ज्यादा उदास होते हैं, जो अकेलापन महसूस करते हैं।
  96. मनोविज्ञान कहता है कि जब आप किसी से मिलते है तो अपना powerful impression जमाने के लिए आपके पास सिर्फ 7 सेकंड होते है।
  97. एक से अधिक भाषा बोलने वाले लोग जब एक भाषा से दूसरी भाषा में बात बदलते हैं तो उनके हाव-भाव भी उसके साथ बदल जाते हैं।
  98. अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करने से तलाक का जोखिम 70% तक ख़त्म हो जाता है और इस शादी की जीवन भर चलने की संभावना बढ़ जाती है।
  99. कई अध्ययनों के द्वारा पता चला है कि महिलाएं औसतन 47 घंटे और 15 मिनट से ज्यादा किसी भी secret बात को अपने मन में नहीं रख सकती हैं।
  100. यदि आप दूसरों से अपने लक्ष्यों को बताते हैं हैं, तो आपके सफल होने की संभावना कम हो जाती है। क्योंकि इससे आप अपना motivation खो देते हैं।
  101. एक व्यक्ति आमतौर पर सच्ची कहानी बताते समय बहुत ही हाथ हिलाता है। झूठ बोलते समय, एक व्यक्ति के हाथ कभी भी स्पष्ट रूप से नहीं हिलेंगे।
  102. जब एक लड़की रोती है तो उसकी आमतौर पर केवल एक बात पर नहीं रोती होती है। वह बहुत लंबे समय से अपने दिल में छुपाये गुस्से और भावनाओं की वजह से रोती है।
  103. हमारे फैशन और पहने हुए कपड़ो का सीधा सम्बन्ध हमारे दिमाग से होता है। जब हम अच्छे कपड़े पहनते हैं तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ जाता है।
  104. जिन लोगों को बहुत तेजी से गुस्सा आता है, वे उस समय गहरे तनाव में चले जाते हैं और उस वक़्त उन्हें तुरंत प्यार और अपनेपन की जरूरत होती है।
  105. जब कोई किसी चर्चा या बातचीत को छोड़कर जाना चाहता हैं तो वो बार-बार अपने पैरों को आगे-पीछे हिलाता हैं, या अपनी टांगों को इधर-उधर करना शुरू कर देता है।
  106. देर रात को बात करने पर ज्यादातर लोग सच बोलते हैं क्योंकि थकान होने के कारण दिमाग ज्यादा सोच नहीं पाता है और ईमानदारी से जवाब देता है।
  107. जैसे ही लोगों को सत्ता या power मिलती है, वो अन्य लोगों को नज़रअंदाज़ करने लगते हैं। अक्सर ताकत किसी भी इंसान को दूसरों की परवाह न करना सिखा देती हैं।
  108. पैसा व्यक्ति को एक तय समय सीमा तक ही खुशी दे सकता है। सर्वे बताते हैं कि जब हमारी आय एक निश्चित level तक बढ़ जाती है, तो हम खुश महसूस करते हैं। उस level के बाद पैसा इतना मायने नहीं रखता।
  109. शोध से पता चलता है कि जब हम संपत्ति खरीदने के बजाय अनुभवों (जैसे:- यात्रा, सिनेमा, खेल, आदि) पर पैसा खर्च करते हैं तो हम अधिक संतुष्ट होते हैं। अनुभवों पर पैसा खर्च करने से हम अधिक मिलनसार और तनाव-मुक्त महसूस करते हैं।
  110. अपने आप को काम में व्यस्त रखने से हम खुश होने लगते हैं। इसका कारण है कि जब हम व्यस्त होते हैं, तो हमारा दिमाग हमें अपने जीवन में नकारात्मक चीजों के बारे में सोचने से रोकता है।
  111. हमारा मस्तिष्क उन कामों को महत्वपूर्ण नहीं मानता है जिनको पूरा करने के लिए अभी काफी समय बचा हुआ है। जिन कामों की समय-सीमा एक दम सिर के ऊपर होती है, हमारा दिमाग उन कामों को ही priority देता है.
  112. किसी के गले लगने पर हम तनाव मुक्त और तरो-ताजा महसूस करते हैं। किसी व्यक्ति के 20 सेकंड्स से ज्यादा देर तक गले लगने पर हम उस व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने लगते हैं।
  113. हमारा मस्तिष्क हमेशा समस्याओं को खोजने की कोशिश करता है, क्योंकि यह उन्हें हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यही मुख्य कारण है कि हमें बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  114. पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा मजाकिया नहीं होते हैं। पुरुष केवल अधिक चुटकुले बनाते हैं, वे इस बात की परवाह नहीं करते हैं कि किसी को चुटकुले पसंद हैं या नहीं।
  115. जब लोग यह कहते हैं कि ‘आप बदल गए हो’ तो उनका मतलब होता है कि आप अब उनकी जरूरत के काम नहीं करते हो। बाकी आपमें कुछ और नहीं बदला है।
  116. शरीर की हर कोशिकाओं पर हमारे विचारों का प्रभाव पड़ता हैं। यदि विचारों में नकारात्मकता ज्यादा है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है, जिससे आप बहुत ज्यादा बीमार रहते हैं।
  117. डिप्रेशन में जाना overthinking का नतीजा है। इस समय हमारा दिमाग उन problems को create करने लग जाता है जो वास्तव में होती ही नहीं हैं।
  118. हमारा दिमाग जितना दिन में चलता है उससे तेज़ वो रात में, वो भी सोते समय चलता है। इसके आलावा ये अकेला शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा की खपत करता है।
  119. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार जिन लोगों को अपनी मातृ भाषा के आलावा कोई अन्य भाषा भी आती है, वे लोग ज्यादा बेहतर तरीके से निर्णय लेने में सक्षम रहते हैं।
  120. मनोवैज्ञानिकों की मानें तो सामान्यतौर पर हमारे मस्तिष्क में 6000 विचार प्रतिदिन चलते हैं और इन सभी विचारों में से 80 प्रतिशत विचार नकारात्मक ही होते हैं। फिर चाहे हम अपने कॅरियर के बारे में नकारात्मक सोच रहे हों या फिर अपने परिवार के बारे में।
  121. हम कोई भी चीज़ अपनी आखों से नहीं बल्कि अपने दिमाग की मदद से देख पाते हैं। आँख सिर्फ Information को लेने का काम करती है और हमारे दिमाग तक पहुंचाती है।
  122. जिन लोगों का IQ level ज्यादा होता है वह हर समय अपने दिमाग में कोई ना कोई समस्या हल कर रहे होते हैं, इसलिए वह सामाजिक नहीं हो पाते और इसीलिए इनके दोस्त भी बेहद कम होते हैं।
  123. जो लोग हमेशा depression से ग्रसित होते हैं वह बहुत से रंग़ों को समझ नहीं पाते और ना ही उनमें अंतर कर पाते हैं। ऐसे लोगों की रंगों के प्रति संवेदनशीलता भी समाप्त हो जाती है।

 

Related Articles :-





If you like this article, please share it with your friends

Leave a Comment