Happy Christmas की जगह Merry Christmas क्यों बोला जाता है?

If you like this article, please share it with your friends

Merry Christmas 2022 : कभी ना कभी आपके दिमाग में भी ये बात आयी होगी कि जैसे हम सभी त्योहारों को Happy लगाकर विश करते हैं (जैसे: Happy Holi, Happy Diwali, Happy New Year आदि), तो क्रिसमस को Happy Christmas की जगह Merry Christmas क्यों बोला जाता है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दुनिया की पहली लव मैरिज : लव विवाह

Christmas Day कब मनाया जाता है?

दुनिया भर में हर वर्ष, 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। क्रिसमस डे को बड़े दिन के रूप में भी मनाया जाता है। ईसाई धर्म के अनुसार 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। प्रभु यीशु को येशु मसीह और ईसा मसीह भी कहा जाता है। ईसा मसीह को अंग्रेजी में Jesus Christ भी कहा जाता है । ईसाई धर्म के अनुयायी ईसा मसीह को ईश्वर का अवतार (ईश्वर पुत्र) मानते हैं। ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ही 25 दिसम्बर को Christmas Day मनाया जाता है ।

Merry Christmas क्यों बोला जाता है?

Christmas Day को सभी लोग “Merry Christmas” बोलकर एक दूसरे को शुभकामना देते हैं। कई जगहों पर क्रिसमस के दिन Happy Christmas कहकर भी शुभकामनायें देते हैं। UK (United Kingdom) में Happy Christmas ही ज्यादा बोला जाता है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी Happy Christmas ही बोलती थी। साथ ही बहुत सी बड़ी-बड़ी हस्तियाँ भी Happy Christmas ही बोलती हैं।

यह भी पढ़ें : छिपे हुए कैमरों का पता कैसे लगायें ?

Happy शब्द का मतलब किस्मत या सौभाग्य लाने वाला मौका होता है। जबकि Merry शब्द में जिंदादिली, आनन्द और उल्लास का भाव होता है। भगवान के लिये मन में भक्ति, आनंद और हर्ष का भाव होता है। इसलिए प्रभु के जन्मदिन के दिन लोग Happy के बजाय Merry लगाकर विश करते हैं। US (United States) में Merry Christmas ही ज्यादा बोला जाता है।

Merry Christmas कब से बोला जाता है?

वर्ष 1843 में मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकन (Charles Dicken) ने अपनी किताब “ए क्रिसमस कैरल (A Christmas carol)” में “We wish you a Merry Christmas” का पहली बार उल्लेख किया था। तब से ही Merry Christmas बोलने का चलन बढ़ा है।

 

Read this article in English language


 

Related Posts :-

 





If you like this article, please share it with your friends

1 thought on “Happy Christmas की जगह Merry Christmas क्यों बोला जाता है?”

Leave a Comment