Difference Between Resume and CV : Resume और CV में क्या अन्तर है ?

If you like this article, please share it with your friends

We providing the Difference Between Resume and CV in Hindi, difference between cv and resume, difference of resume and cv, resume or cv me kya antar hota hai, what is the difference between resume and cv.

difference between resume and cv

Resume और CV में क्या अन्तर है ? (What is the Difference between resume & CV? / Resume or cv me antar)

ये तो लगभग सभी जानते हैं कि हर तरह की नौकरी के लिए एक resume या CV की जरुरत पड़ती है। resume या CV ही वह पहली सीढ़ी है जो आपको interview तक पहुंचाती है। किसी भी कम्पनी या संस्था में जब भी कोई vacancy निकलती है तो उस कम्पनी का HR/Hiring manager candidates से उनका resume या CV माँगता है। अगर आप ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि कुछ जगहों पर resume माँगा जाता है तो कुछ जगहों पर CV।

बहुत से लोगों को, fresher students  को और यहाँ तक कि कई साल का अनुभव रखने वाले experienced professionals तक को यह पता नहीं होता है कि रिज्यूमे और CV में क्या अन्तर होता है? ज्यादातर लोग रिज्यूमे और CV को एक ही समझते हैं। और हर कम्पनी में हर profile के लिए एक ही resume/CV को भेजते रहते हैं। जिससे उनकी job मिलने की possibilities तो खत्म हो ही जाती हैं साथ ही साथ HR/Hiring Manager भी irritate हो जाता है।

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको Resume और CV के बीच के अन्तर के बारे में बताऊंगा।

 

रिज्यूमे क्या होता है ? (What is resume?)

रिज्यूमे में आपकी शिक्षा, कार्य अनुभव, दक्षता, योग्यता और आपकी उपलब्धियों के महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं का जिक्र होता है। रिज्यूमे ज्यादा बड़ा नहीं होता है। यह एक या दो पेज का ही होता है इसलिए इसमें सिर्फ उन महत्वपूर्ण बातों को highlight किया जाता है जो उस job की जरूरतों में शामिल हों। रिज्यूमे में बातें short form में लिखी जाती हैं। Resume job की जरुरत के हिसाब से, जॉब profile के हिसाब से change किया जा सकता है। रिज्यूमे के pattern को समझने के लिए नीचे दिए example को देखें और समझें ।

इसे भी पढ़ें :-  रिज्यूमे क्या होता है? और क्यों जरुरी होता है?

 

what is resume

CV क्या होता है ? (What is CV?)

CV एक पूर्ण और विस्तृत Document होता है। CV में आपके career, शिक्षा, उपलब्धियों की पूरी जानकारी होती है। CV में candidate की योग्यता, अनुभव, कौशल, क्षमता, प्रकाशन, सम्मान हर चीज  की जानकारी detailed form में होती है। CV में पेज limit नहीं होती है क्योंकि हर जानकारी detail में होती है। CV को job या job profile के हिसाब से बदला नहीं जा सकता है। CV के pattern को समझने के लिए नीचे दिए example को देखें और समझें ।

इसे भी पढ़ें :-  Curriculum vitae क्या होता है और ये कहाँ जरुरी होता है?

 

what is cv

 

Resume और CV में अन्तर (Difference between resume & CV)

 

S.L. Resume CV
1. रिज्यूमे एक French expression है। जिसका मतलब होता है संक्षिप्त विवरण (Summary) CV (Curriculum Vitae) एक latin expression है जिसका मतलब होता है course of life.
2. Resume संक्षिप्त (concise) होता है और आमतौर पर 1 page का होता है और ज्यादा से ज्यादा 2 page का हो सकता है। Resume कभी भी 2 page से ज्यादा का नहीं बनाना चाहिए। CV विस्तृत (comprehensive) होता है। CV में कोई page limit नहीं होती है। ये 10 से 15 page का भी हो सकता है।
3. Resume में education, work Experience के बाद आती है। CV में education details सबसे पहले आती है।
4. Resume job profile के अनुसार change होता है। CV हर job के लिए same होता है। यह job profile के अनुसार change नहीं होता है।
5. Resume, work experience और skills पर based होता है। CV आपका career biography होता है।
6. Resume में personal details जैसे:- पिता का नाम, लिंग (sex), date of birth, age, religion, marital status आदि नहीं लिखा जाता है। CV में ये सारी जानकारियाँ लिखी जाती हैं।
7. Resume में awards, honors, publications, presentations, teaching experience, thesis, assistantship, scholarship, fellowship, grants आदि जानकारियाँ शामिल नहीं होती हैं। CV में ये सारी जानकारियाँ क्रम वार

(in chronological order) शामिल होती हैं।

 

रिज्यूमे में क्या जानकारी दी जाती है? (What information is included in resume?)

  1. Contact Information
  2. Career Objective / Summary
  3. Work Experience
  4. Skill & Strength
  5. Educational Qualification
  6. Additional Courses

CV  में क्या जानकारी दी जाती है? (What information is included in CV?)

  1. Contact Information
  2. Personal Details
  3. Areas of Academic Interest
  4. Education + Qualifications
  5. Work Experience
  6. Achievements and Responsibilities
  7. Professional Development Courses + Training
  8. Graduate Fieldwork
  9. Skills (Technical, Computer, and Language Skills)
  10. Professional Licenses and Certifications
  11. Scholarships, Grants, Fellowships, and Assistant ships
  12. Study Abroad and International Experiences
  13. Descriptions of Theses and Dissertations
  14. Bibliography / Publications
  15. Presentations, Lectures, and Other Public Speaking Engagements
  16. Exhibitions
  17. Awards and Honors
  18. Memberships
  19. References
  20. Hobbies, Interests, and Related Extracurricular Activities

 

Related Article :

 

 





If you like this article, please share it with your friends

11 thoughts on “Difference Between Resume and CV : Resume और CV में क्या अन्तर है ?”

  1. सच में यह जानकारी मुझे आज तक नहीं थी. आज तक मैं दोनों को एक ही समझता था. यह आकर्षक जानकारी शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद पुष्पेन्द्र जी.

Leave a Comment