Business Ideas for Women under Rs. 10000 : 2021 में महिलाओं के लिये 10000 रूपये से कम में घर से होने वाले 12 बिजनेस

If you like this article, please share it with your friends

In this article, we provide the 12 Business ideas for women under Rs.10000, how to earn by youtube videos, Blogging on Google, Handicraft items or artificial jewellery, Tailoring, Yoga Trainer at home, Dance or Music Class, Cooking Classes, Music Classes, Designer Candle Making Business, Chocolate making business, How to start a chocolate business from home.

 

Business ideas for women hindi

 

आज के इस आर्टिकल में हम महिलाओं के लिये बिजनेस आईडिया (Business ideas for women / business ideas in hindi for housewife / Business  ideas for moms / mahilaon ke liye business ideas), महिलाओं के लिये घर से शुरू होने वाले बिजनेस (Mahilaon ke liye ghar se shuru hone wale business / home business ideas for women) के बारे में बता रहे हैं। ये सभी बिजनेस 10000 रूपये से कम में घर से शुरू होने वाले बिजनेस (Home based business under 10000 Rs / 10000 Rs se kam me ghar se shuru hone wale business) हैं।

आजकल ऐसी बहुत सी महिलायें हैं जो घर बैठे ये business (home business ideas for women) करके हर महीने 15 से 30 हजार रूपये तक कमा रही हैं। घर से काम करके एक तो ये आत्मनिर्भर बनी हैं। और दूसरा अपनी कमाई से अपनी व अपने परिवार की मदद कर रही हैं। घर से business (work from home business ideas) करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको घर से बाहर काम करने नहीं जाना पड़ता है। आप अपने घर में अपने हिसाब से और अपने तरीके से काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें  : बिना पैसे के घर से शुरू होने वाले 8 ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

घर से काम करके पैसे कमाना उन महिलाओं के लिये बहुत फायदेमंद है जिन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलती या किसी कारणवश घर से बाहर नहीं निकल पाती हैं। आज हम घर से शुरू होने वाले जिन बिज़नेस (business idea for stay at home mom / ghar se shuru hone wale business) के बारे में बात कर रहे हैं, इन्हें करने के लिये बहुत ज्यादा qualification या बहुत बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है। और ना ही बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत है।

आप 10000 रूपये से भी कम में इन बिज़नेस को शुरू कर सकती हैं। हो सकता है कि आपको इस आर्टिकल में बताये गये घर से शुरू होने वाले बिज़नेस आइडिया (Ghar se shuru hone wale business Ideas in hindi) में से सारे काम नहीं आते हों। लेकिन एक दो काम तो आप निश्चित रूप से कर सकती हैं। और अगर फिर भी आपको इनमें से कोई काम नहीं आता है और आप ये काम करना चाहती हैं तो आप YouTube की मदद से सीख सकती हैं। YouTube पर इनसे संबंधित बहुत से videos है।

तो चलिये देखते हैं कि ये महिलाओं के लिये घर से शुरू होने वाले बिज़नेस आइडिया (business ideas for women / mahilaon ke liye ghar se shuru hone wale business ideas) कौन से हैं।

 

इसे भी पढ़ें  : मोबाईल से फोटो खींच कर पैसे कैसे कमायें?

 

1. चॉकलेट का बिजनेस। (Chocolate making business)

 

chocolate business in hindi

 

Chocolate एक ऐसी चीज है जिसे हर उम्र के लोग (बच्चे, जवान, बूढ़े) सभी पसंद करते हैं। और इसकी माँग हर मौसम में हमेशा बनी रहती है। त्यौहारों के समय जैसे दीवाली या New year, Birthday या Valentine के समय इसकी माँग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप chocolate बनाना जानती हैं तो आप इस chocolate making business (chocolate making business from home) को घर से ही शुरू कर सकती हैं। अगर आपके द्वारा बनाये गये Chocolate का taste अच्छा है और आपके Chocolate पसंद किये जाते हैं तो आपके पास orders की कमी नहीं रहेगी।

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

शुरुआत में इस business को करने के लिये कोई बड़ी मशीन, या किसी license की जरूरत नहीं पडती है। हाँ, अगर आप इसको online sell करना चाहती हैं तो आपको Trade license और FSSAI certificate लेना पड़ेगा। Local या आस पास की दुकानों पर बेचने के लिये license लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Chocolate बनाना कैसे सीखें? / how to start a chocolate business from home

अगर आपको चॉकलेट बनाना नहीं आता है तो आप कहीं से Cooking class join कर सकती हैं या YouTube पर Video देखकर भी सीख सकती हैं।

Chocolate बनाने के लिये जगह की जरूरत। / No need more space to start chocolate making business at home

छोटे level पर शुरू करने के लिये आपको किसी खास या बड़ी जगह की जरूरत नही है। आप घर से ही इस business को शुरू कर सकती हैं।

Chocolate बनाने के लिये जरुरी सामान।

चॉकलेट बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत पड़ेगी।

  • डबल बायलर (double boiler) – चॉकलेट मिश्रण को पिघलाने के लिये।   (Buy fromAmazon    Flipkart )
  • मिक्सर (Mixer) – चॉकलेट मिश्रण को मिलाने करने के लिये।                   (Buy fromAmazon    Flipkart )
  • फ्रिज (Refrigerator) – चॉकलेट मिश्रण को जमाने के लिये।                     (Buy fromAmazon    Flipkart )
  • साँचे (Molds) – अलग अलग Size में चॉकलेट बनाने के लिये।                  (Buy from – Amazon    Flipkart )
  • Packing Material – चॉकलेट को पैक करने के लिए।                             (Buy from –  Amazon    Flipkart )

इसे भी पढ़ें  :  50 से भी ज्यादा बार फेल होने वाला शख्स कैसे बना अरबपति

Chocolate बनाने के लिये कच्चा माल। (Raw Material)

  • Coco Powder या चॉकलेट मिश्रण।
  • चीनी।
  • नारियल तेल।
  • कोको बटर या मक्खन।
  • दूध पाउडर।
  • एसेंस।
  • चोको चिप्स।
  • Nuts, Dry Fruits.
  • रंग, आदि।

ये सभी सामान local market और online हर जगह उपलब्ध हैं। और आसानी से मिल जाता है।

Chocolate कहाँ बेच सकते हैं।

  • अपनी आस पड़ोस, जान पहचान के घरों में।
  • आसपास की दुकानों पर।
  • Zomato पर।
  • Swiggy पर।
  • Facebook पर।
  • Flipkart पर।
  • Amazon पर बेच सकते हैं।

प्रचार कैसे करें?

  • WhatsApp से।
  • Facebook से।
  • Instagram से।
  • लोगों को खुद बताकर।
  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 5000 से 10000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1 से 2 लोग।
  • महीने की कमाई – 5000 से 20000 तक।

इसे भी पढ़ें  : करसन भाई पटेल : लैब असिस्टेंट से अरबपति बनने तक का सफर

 

2. केक का बिज़नेस। (Cake business)

 

cake business in hindi

 

चॉकलेट की तरह केक की माँग भी हमेशा बनी रहती है। हमेशा किसी ना किसी का जन्म दिन आता ही रहता है। केक बनाने का बिजनेस (cake business at home) भी घर से ही 10000 रूपये से कम में शुरू हो सकता है। आप अपने आस पास के लोगों से जान पहचान बनाकर इस cake business plan की शुरुआत कर सकती हैं। इसके अलावा किसी पास की बेकरी की दुकान (bakery shop) से भी सम्पर्क करके order ले सकती हैं। जब उनके पास कोई Pre-booking आयेगी तो वो आपको order दे देंगे।

अगर आपके द्वारा बनाये गये केक का taste अच्छा है और आपके cake पसंद किये जाते हैं तो आपके पास orders की कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा आप अपने Cake Zomato और Swiggy पर भी बेच सकते हैं। अच्छे order होने पर आप खुद की bakery shop भी खोल सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें  : 2020 में पैसों की बचत कैसे करें? पैसे बचाने के 10 तरीके

 

केक बनाने के लिये जरूरी सामान।

अलग अलग केक बनाने के लिये अलग सामान की जरूरत होती है।

केक बनाना कैसे सीखें?

अगर आपको केक बनाना नहीं आता है तो आप कहीं से Cooking class join कर सकती हैं या YouTube पर Video देखकर भी सीख सकती हैं।

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 2000 से 8000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1 से 2 लोग।
  • महीने की कमाई – 10000 से 20000 तक।

 

इसे भी पढ़ें  : पैसों की बचत करना क्यों जरुरी है और बचत के फ़ायदे क्या हैं?

 

3. खाने का बिज़नेस। (Food for Business)

 

tiffin service business in hindi

 

अगर आपको अच्छा खाना बनाना आता है तो आप खाने का बिज़नेस (food business from home) शुरू कर सकते हैं। लगभग हर शहर में घर से दूर रहकर लोग job करते हैं और छात्र पढ़ाई करते हैं। इन लोगों के पास खाना बनाने का समय नहीं होता है या ये बनाना नहीं जानते हैं। आप इस कमी को दूर कर सकती हैं। अच्छे और घर के खाने की बहुत से लोगों को तलाश होती है। और खाना रोज की जरूरत की चीज है।

इसलिये इसकी माँग कभी कम नहीं होगी। खाना बनाने का सामान हर घर में होता है। इसलिये इसके लिये अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास जगह की कमी है तो इसे घर से शुरू(food business to start from home) कर सकती हैं और शुरू में Tiffin Pack करके खाना भिजवा सकती हैं। अगर आपके पास थोड़ी जगह है। तो आप घर पर बिठाकर खाना खिलाने की व्यवस्था कर सकती हैं। इसके साथ आप सुबह में नाश्ते का काम भी शुरू कर सकती हैं।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 2000 से 8000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1 से 2 लोग।
  • महीने की कमाई – 15000 से 30000 तक।

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

4. डिजाइनर मोमबत्तियाँ। (Designer Candle Making Business)

 

designer candles

 

मोमबत्तियों की माँग हमेशा बनी रहती है। मोमबत्तियाँ ज्यादातर सजावट के लिये और पूजा के लिये इस्तेमाल की जाती हैं। साधारण मोमबत्तियों की सबसे ज्यादा माँग दीवाली और Christmas के समय होती है। इसके अलावा डिजाइनर और खुशबूदार मोमबत्तियाँ (Designer & Scented Candles) की माँग बड़ी बड़ी पार्टियों और शादियों में सजावट के लिये और होटलों में सजावट और candle light dinner के लिये होती है।

आप flip kart और amazon पर या online candle बेच सकती हैं। इसके अलावा आस पास की दुकानों पर भी बेच सकती हैं। मोमबत्ती बनाना सीखने के लिये आप YouTube पर videos देख सकती हैं। मोमबत्ती बनाने के लिये किसी खास योग्यता की जरूरत नहीं है और ना ही बहुत ज्यादा जगह की जरूरत है।

मोमबत्तियाँ बनाने के लिये जरुरी सामान ।

  • कच्चा मोम।
  • रंग।
  • परफ्यूम (Scent)
  • धागा।
  • गैस स्टोव।
  • मोम गर्म करने के लिये बर्तन।
  • साँचे।
  • पैकिंग का सामान।
  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 2000 से 10000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1 से 2 लोग।
  • महीने की कमाई – 10000 से 15000 रूपये तक (15-30% profit margin)

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

5. टयूशन क्लास। (Tution Class)

 

tution class

 

अगर आपकी किसी विषय जैसे- (गणित, English, Science, etc.) पर अच्छी पकड़ है और आप दूसरों को पढ़ा सकती हैं, तो इससे सस्ता, और आसान काम कोई दूसरा नहीं है। आप अपने घर पर रहकर ही बच्चों को पढ़ा सकती हैं। घर पर पढ़ाने में आपका कोई पैसा नहीं लगने वाला। अगर बच्चे ज्यादा बढ़ते हैं तो आप coaching institute खोल सकती हैं। इसके लिये आपको एक दुकान या कमरे की जरूरत होगी। टयूशन पढ़ाने के लिये online tuition for class 10 से 12th तक के बच्चे हर जगह बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। टयूशन पढ़ाने के लिये सिर्फ आपको फर्नीचर (कुर्सी, मेज, Desk Board आदि) की ही जरूरत पड़ेगी।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 0 से 5000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1
  • महीने की कमाई – 5000 से 20000 रूपये तक।

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

6. कुकिंग क्लास। (Cooking Classes)

 

cooking class business in hindi

 

अगर आपको अच्छा खाना या खाने पीने की कोई भी चीज बनानी आती है तो आप इससे पैसे भी कमा सकती हैं। आप दूसरी महिलाओं, लडकियों को खाना बनाना सिखा (cooking classes online) सकती हैं। खाना बनाना सिखाने के लिये आपको अपने आस पास बहुत सी लडकियाँ मिल जायेंगी। और इसके लिये आपको ना तो बहुत ज्यादा जगह की जरूरत है और ना ही किसी सामान की। खाना बनाने का सामान हर घर में उपलब्ध होता है।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 0 से 2000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1
  • महीने की कमाई – 5000 से 15000 रूपये तक

 

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

7. डांस या संगीत क्लास। (Dance or Music Class)

 

music class business in hindi

 

अगर आपको बहुत अच्छा डांस आता है या संगीत बजाना (जैसे- गिटार, पियानों, ढोलक आदि) आता है तो आप dance class online for kids or dance class at home सिखाकर भी पैसे कमा सकती हैं। इसके लिये एक अलग कमरे की जरूरत पड़ेगी। ये सिखाने के लिये आपको अपने आस पास काफी बच्चे मिल जायेंगे। हो सकता है की शुरुआत में आपको कम बच्चे मिलें। लेकिन जैसे जैसे आपका प्रचार होगा (dance class advertisement) आपको बच्चे मिलते जायेंगे।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 0 से 5000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1
  • महीने की कमाई – 5000 से 15000 रूपये तक।

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

8. योगा ट्रेनर। (Yoga Trainer at Home)

 

yoga class business in hindi

 

अगर आप योग के बारे में जानती हैं। तो आप दूसरी महिलाओं को भी योग सिखाकर (yoga trainer for home to women) पैसे कमा सकती हैं। कोई physical activity ना करने से या गलत खान पान से महिलाओं का मोटापा बढ़ जाता है,  जिससे स्वास्थ्य खराब हो जाता है। और शरीर में बहुत सी बीमारी बढ़ जाती हैं। ऐसे में डॉक्टर exercise और yoga करने की सलाह देते हैं। बाहर जाकर exercise करना ज्यादा महिलाओं के लिये मुश्किल होता है। इसलिये वे योगा को चुनती हैं।

जैसे जैसे आपका पता चलता जायेगा, आपके पास सीखने वालों की संख्या बढ़ती जायेगी। और सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको ये काम पूरे दिन नहीं करना है। आप सुबह में 2 से 3 घंटे योग सिखा सकती हैं। अगर आप 2 घंटे की क्लास लेती हैं और हर क्लास में 10 महिलायें हैं और एक महिला से 500 रूपये प्रतिमाह भी लेती हैं तो आप महीने के 10000 रूपये आसानी से कमा सकती हैं।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 0 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1
  • महीने की कमाई – 5000 से 15000 रूपये तक।

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

9. सिलाई का काम। (Tailoring)

 

stiching business in hindi

 

अगर आपको सिलाई, बुनाई, कढ़ाई आदि का काम आता है, तो आसपास की महिलाओं के कपड़े सिलकर (tailoring for ladies) पैसे कमा सकती हैं। फैशन के मामले में महिलायें बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। महिलायें महीने में एक बार तो कपड़ों की खरीददारी कर ही लेती हैं। अगर आप अच्छी सिलाई करती हैं तो आपके पास काम की कमी नहीं रहेगी।

इसके अलावा आप खुद के कपड़े बेचकर और दूसरी लडकियों को सिलाई सिखाकर (tailoring training) भी पैसे कमा सकती हैं। इसके लिये आपको सिर्फ एक सिलाई मशीन, धागा आदि सामान चाहियें।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 500 से 8000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1
  • महीने की कमाई – 8000 से 20000 रूपये तक।

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

10. हाथ का बनाया सजावट का सामान या आर्टिफिशियल ज्वैलरी का काम। (Handicraft items or artificial jewellery)

 

artificial jewellery business in hindi

 

आजकल हाथ से बने सजावट के सामान (handicraft items) और आर्टिफिशियल ज्वैलरी (artificial jewellery) की बहुत माँग है। महिलायें महँगी ज्वैलरी से ज्यादा artificial jewellery low price में पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि एक तो ये सस्ती होती हैं और दूसरी ये बिल्कुल असली और देखने में अच्छी भी (artificial jewellery like gold) लगती हैं। सस्ती होने की वजह से इन्हें हर बार बदल बदलकर पहना जाता है। इसलिये इनकी माँग हर वक्त बनी रहती है।

अगर आपको भी इनमें से कोई काम आता है तो आप ये business शुरू कर सकती हैं। इनको बनाने का सामान बहुत ही सस्ता और हर जगह उपलब्ध है। आप आस पास के लोगों को, दुकानों पर या flipkart और amazon पर अपना तैयार माल बेच सकती हैं।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 2000 से 6000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1 से 2
  • महीने की कमाई – 6000 से 15000 रूपये तक।

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

11. ब्लॉगिंग। (Blogging on Google)

 

अगर आपकी किसी विषय पर अच्छी जानकारी है और आप उस जानकारी को शब्दों में बदल सकती हैं, मतलब आप उस विषय पर लिख सकती हैं। तो आप अपना खुद की blogging sites शुरू कर (blogging with google) सकती हैं। जैसे:- ये हमारा blog है- www.gyanvarsha.com। आप भी अपना खुद का online blog बनाकर उस पर रोजाना कुछ ना कुछ लिख सकती हैं।

जब आपके blogging in India पर पढने वाले लोगों का अच्छा traffic आने लगे तो आप Google ad sense के Advertisement से पैसे कमा सकती हैं। इसके अलावा आप अपने blog पर कुछ सामान बेचकर भी पैसे कमा सकती हैं। Blog बनाने के लिये आपको एक domain name और hosting खरीदनी पड़ेगी। आप Cooking, Fashion, fitness आदि विषयों पर आर्टिकल लिखकर अपने blog पर article publish कर सकती हैं।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 0 से 5000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1
  • महीने की कमाई – हजारों से लाखों में।

 

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

12. यूट्यूव पर वीडियो बनाकर (how to earn by youtube videos)

 

अगर आपका लिखने में interest नहीं है और किसी विषय पर आपकी अच्छी पकड़ है तो आप videos बनाकर (earn money by uploading videos in youtube) भी पैसे कमा सकती हैं। बहुत सी महिलायें सिर्फ खाना बनाने की video बनाकर YouTube से लाखों रूपये महीने के कमा रही हैं। Videos बनाने के लिये आपके पास एक अच्छा कैमरा या अच्छे कैमरे वाला मोबाइल होना चाहिये।

आप खाना बनाने पर (Cooking), Yoga, Exercise, dance, music, singing, या funny videos बनाकर YouTube पर डाल सकती हैं। जैसे ही YouTube पर आपके Subscriber 1000 से ज्यादा हो जायेंगे, आपकी कमाई होनी शुरू हो जायेगी। YouTube पर आपकी कमाई video के बीच में दिखने वाले advertise से होती है। जितने ज्यादा लोग आपकी videos देखेंगे, आपकी कमाई (earn money by sharing youtube videos) उतनी ही ज्यादा होगी।

 

  • शुरू करने के लिये पैसे चाहिये – 0 से 10000 रूपये।
  • कितने लोगों की जरूरत पड़ेगी – 1
  • महीने की कमाई – हजारों से लाखों में।

घर से खुद का काम शुरू करने के फायदे।

  • आत्मनिर्भरता , खुद के बॉस।
  • किसी की सुननी नहीं।
  • खाली समय का सदुपयोग।
  • घर से बाहर नहीं जाना पड़ता।
  • नौकरी की tension नहीं।
  • घर से बाहर बुरे लोगों, छेड़खानी से बचाव।
  • रोजाना आने जाने या बस, ट्रेन पकड़ने का झंझट ख़त्म।
  • परिवार को पूरा समय देना।
  • छुट्टी की चिंता नहीं, जब मन करे काम करो, मन ना हो तो आराम करो, enjoy करो ।

एक बात का हमेशा ध्यान रखें, कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता।  हर बड़ा काम पहले ऐसे ही घर से शुरू होता है और धीरे धीरे बड़ा बनता है।  ऐसे काम करके ही बहुत से लोग आज करोड़पति बन गए है। बहुत से बिज़नेस आज एक बड़ा ब्रांड बन गए हैं। अगर कोई काम आपको नहीं आता है तो उसे सीखे। और शुरू करें।

शुरुआत में एकदम से कभी भी अच्छी कमाई नहीं होती है। जैसे जैसे आपके काम का लोगों को पता चलेगा, वैसे वैसे आपका काम आगे बढ़ेगा और वैसे ही आपकी कमाई भी बढ़ेग।  इसलिए धैर्य रखें और मेहनत करते रहें।

तो दोस्तों, आज मैंने महिलाओं के लिये 10000 रूपये से कम में घर से शुरू होने वाले 12 बिजनेस के बारे में बताया है। आशा करता हूँ कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

इसे भी पढ़ें  :  खुद का बिज़नेस कैसे शुरू करें? अपने बिज़नेस को आगे कैसे बढ़ायें ? बिज़नेस से जुडी सभी समस्या का समाधान

 

Related Articles :

 





If you like this article, please share it with your friends

Leave a Comment